लाइव न्यूज़ :

युवा अवस्था में जनजातीय समाज के बीच काम करने का अनुभव जीवनभर काम आएगा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 20:29 IST

अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, उड़ीसा महाराष्ट्र आदि राज्यों के विश्वविद्यालयों से छात्रों ने आवेदन किए थे। आयोग द्वारा चुने गए इन छात्रों को पहले एक सप्ताह तक  जनजाति समाज और उससे संबंधित विषयों के बारे में जानकारी देने के बाद जनजातीय क्षेत्रों में भेजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजीवनशैली को देखना युवाओं के लिए बेहद जरूरी है। अनुभव है जो जीवनभर उनके साथ रहेगा। प्रशासन में आएंगे तो जाहिर सी बात है कि नीतियां भी वह ही बनाएंगे।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने इंडिया हैबिटेट सेंटर में इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन समारोह में कहा कि जब मैं खुद छात्र था तो तब देखता था कि हमारे दोस्त जनजातीय समाज के बारे में क्या सोचते हैं।

हर्ष चौहान ने कहा कि जनजातीय समाज के बीच जाकर उनके रहन सहन और उनकी जीवनशैली को देखना युवाओं के लिए बेहद जरूरी है। यह एक अनुभव है जो जीवनभर उनके साथ रहेगा। अब यदि कोई छात्र इस पर प्रश्न करता है कि इसका उसे या अन्य छात्रों को फायदा। तो इसका उत्तर यह है कि जो आज छात्र हैं आने वाले समय में जब वह प्रशासन में आएंगे तो जाहिर सी बात है कि नीतियां भी वह ही बनाएंगे।

उसमें उनका यह अनुभव उनके जीवनभर काम आएगा। छात्रों ने जनजातीय समाज के बीच रहकर जो देखा और समझा वह अपने अनुभव भी आयोग के साथ साझा करेंगे। हो सकता है कि हमें भी इससे कुछ नई बातें पता लगें। उन्होंने कहा कि दरअसल जनजातीय समाज के बारे में जो धारणाएं हैं वास्तविकता बिल्कुल उससे परे है।

जनजातीय समाज से लोगों को सीखने की जरूरत है। बड़ी समस्या यह है कि जनजातीय समाज को लोग समझ ही नहीं पाए। यह दरअसल अंग्रेजों द्वारा बनाई गई शिक्षा प्रणाली के चलते भी है जिसके माध्यम से वह    देश पर अपने हिसाब से शासन करते थे। जनजातीय समाज के बारे में जो धारणाएं हैं उनके बदलने की जरूरत है।

बता दें कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग  ने  छात्रों के लिए एक इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। ताकि  जनजातीय समाज के बारे में छात्र बारीकी से जान सकें। ऐसा पहली बार  कि आयोग की तरफ ऐसी पहल की गई। इस प्रोग्राम के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों से छात्रों ने आवदेन किए थे। इनमें से 21 छात्रों को तीन माह की इंटर्नशिप के लिए चुना गया है।

छात्रों के आने—जाने और रहने की व्यवस्था आयोग द्वारा की गई थी। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, उड़ीसा महाराष्ट्र आदि राज्यों के विश्वविद्यालयों से छात्रों ने आवेदन किए थे। आयोग द्वारा चुने गए इन छात्रों को पहले एक सप्ताह तक  जनजाति समाज और उससे संबंधित विषयों के बारे में जानकारी देने के बाद जनजातीय क्षेत्रों में भेजा गया था।

छात्र उत्तराखंड के चमोली, तेलंगाना के अदिलाबाद, मध्यप्रदेश के झाबुआ, ओडिशा के क्योंझर, छत्तीसगढ़ के जसपुर, महाराष्ट्र के पालघर, झारखंड के गुमला व मेघालय में जाकर तीन महीने तक जनजातीय समाज के लोगों के साथ रहकर उनके बीच काम किया और जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर रिपोर्ट तैयार की है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक, आयोग की सेक्रेटरी अलका तिवारी मानवधिकार आयोग के सदस्य ज्ञानेश्वर मुळे, ओएनजीसी फाउंडेशन की सीईओ डीएम किरण समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टॅग्स :National Commission for Scheduled Castesdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील