लाइव न्यूज़ :

अगर जहर फैलने से रोकना चाहते हैं तो पीएम आगे आएं, पैगंबर विवाद पर बोले नसीरुद्दीन शाह- मुसलमानों के खिलाफ घृणा की लहर...

By अनिल शर्मा | Updated: June 9, 2022 12:00 IST

वयोवृद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "मैं चाहता हूं कि पीएम ट्विटर पर नफरत करने वालों को फॉलो करते हैं ...उन्हें चुप कराने के लिए कुछ करें।

Open in App
ठळक मुद्देनसीरुद्दीन शाह ने कहा कि पीएम ट्विटर पर नफरत करने वालों को फॉलो करते हैंदिग्गज अभिनेता ने कहा कि पीएम उन्हें चुप कराने के लिए कुछ करेंअभिनेता ने कहा, ऐसा कोई उदाहरण याद नहीं है जहां एक मुस्लिम ने हिंदू देवता पर इस तरह की भड़काऊ टिप्पणी की हो 

मुंबईः भाजपा के पूर्व प्रवक्ता द्वारा पैगंबर पर दिए विवादित बयान पर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि पीएम मोदी को आगे आने चाहिए और जहर फैलाने वालों को रोकना चाहिए। एक टीवी साक्षात्कार में पैगंबर वाले बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्गज अभिनेता ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए कदम उठाने का यह सही समय है, अगर वह वास्तव में "जहर को फैलने से रोकना चाहते हैं।"

बुधवार को एनडीटीवी के साथ बातचीत में वयोवृद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "मैं चाहता हूं कि पीएम ट्विटर पर नफरत करने वालों को फॉलो करते हैं ...उन्हें चुप कराने के लिए कुछ करें। क्योंकि केवल उनकी आवाज ही ऐसा कर सकती है।" हिंदू देवताओं के अपमान पर भाजपा नेता की टिप्पणी के संदर्भ में अभिनेता ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई उदाहरण याद नहीं है जहां एक मुस्लिम ने हिंदू देवता पर इस तरह की भड़काऊ टिप्पणी की हो। 

नसीरुद्दीन ने कहा कि "नूपुर शर्मा कोई 'फ्रिंज एलिमेंट' नहीं हैं, वह पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। यह संभव नहीं है कि उन्होंने जो कहा वह शीर्ष से मंजूरी के बिना था।" मामले में भाजपा नेता की माफी को लेकर उन्होंने कहा कि "यह एक कपटी माफी थी, शायद ही आहत भावनाओं को शांत करने के लिए थी।

बयान के बाद भाजपा के पूर्व नेता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस सवाल पर अभिनेता ने कहा कि इसकी निंदा की जानी चाहिए। बकौल नसीरुद्दीन, "ऐसा सोचना भी गलत है। इसलिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान आज इस स्थिति में हैं। हमें इन देशों का अनुकरण नहीं करना चाहिए। लेकिन हम ऐसा कर रहे हैं। गाय को मारने के संदेह में लोग मारे जाते हैं। ये चीजें बर्बर इस्लामिक देशों में हुईं - भारत में नहीं।"  

नसीरुद्दीन ने कहा कि वह अन्य मुसलमानों की तुलना में भाग्यशाली महसूस करते हैं जो भारत में हाशिए पर और खतरा महसूस करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं खुद को हाशिए पर नहीं रखता। मैं इस देश में दुखी नहीं हूं।" उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन लोगों में अच्छी समझ कायम होगी और मुसलमानों के खिलाफ 'घृणा की लहर' नष्ट हो जाएगी।

नुपुर शर्मा को पैगंबर पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी पर निलंबित कर दिया गया है। उनकी टिप्पणियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई और ईरान, इराक और यूएई सहित कम से कम 15 देशों ने आधिकारिक विरोध किया। भाजपा के एक अन्य नेता नवीन जिंदल को भी पार्टी ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट में पैगंबर पर की गई इसी तरह की टिप्पणी पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

टॅग्स :नसीम शाहनूपुर शर्मानरेंद्र मोदीविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?