लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-3 से प्रभावित थे नासा के विशेषज्ञ, चाहते थे कि भारत उनसे प्रौद्योगिकी साझा करे- इसरो प्रमुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 15, 2023 5:06 PM

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा कि नासा-जेपीएल से लगभग पांच-छह लोग (इसरो मुख्यालय में) आए और हमने उन्हें चंद्रयान-3 के बारे में समझाया।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-3 अंतरिक्षयान से प्रभावित थे अमेरिकी वैज्ञानिकजेपीएल से लगभग पांच-छह लोग इसरो मुख्यालय इसे देखने आए थेहम भारत में सर्वोत्तम उपकरण और सर्वोत्तम रॉकेट बनाने में सक्षम हैं- इसरो प्रमुख

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने रविवार, 15 अक्टूबर को कहा कि अमेरिका में जटिल रॉकेट मिशन में शामिल विशेषज्ञों ने जब चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को विकसित करने की गतिविधियों को देखा तो भारत को सुझाव दिया कि वे उनसे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी साझा करें। उन्होंने रामेश्वरम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वक्त बदल गया है और भारत बेहतरीन उपकरण और रॉकेट बनाने में सक्षम है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोला है।

सोमनाथ रविवार को दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम आजाद की 92वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हमारा देश बहुत शक्तिशाली राष्ट्र है। आप समझ गए? ज्ञान और बुद्धिमत्ता के स्तर के लिहाज से हमारा देश दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है। चंद्रयान-3 मिशन के लिए जब हमने अंतरिक्ष यान को डिजाइन और विकसित किया, तो हमने जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला, नासा-जेपीएल के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया, जो सभी रॉकेट और सबसे कठिन मिशन पर काम करते हैं।"

उन्होंने कहा, "नासा-जेपीएल से लगभग पांच-छह लोग (इसरो मुख्यालय में) आए और हमने उन्हें चंद्रयान-3 के बारे में समझाया। यह सॉफ्ट लैंडिंग (23 अगस्त को) होने से पहले की बात है। हमने बताया कि हमने इसे कैसे डिजाइन किया और हमारे अभियंताओं ने इसे कैसे बनाया... और हम चंद्रमा की सतह पर कैसे उतरेंगे, और उन्होंने बस इतना कहा कि सब कुछ अच्छा होने वाला है।"

जेपीएल एक अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला है जो नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा वित्त पोषित है और अमेरिका में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) द्वारा प्रबंधित है। सोमनाथ ने कहा, "उन्होंने (अमेरिकी अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने) एक बात यह भी कही, ‘वैज्ञानिक उपकरणों को देखो, वे बहुत सस्ते हैं। इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये उच्च तकनीक वाले हैं। आपने इसे कैसे बनाया? वे पूछ रहे थे, ‘आप इसे अमेरिका को क्यों नहीं बेच देते?"

उन्होंने कहा, "तो आप (छात्र) समझ सकते हैं कि समय कितना बदल गया है। हम भारत में सर्वोत्तम उपकरण और सर्वोत्तम रॉकेट बनाने में सक्षम हैं। यही कारण है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र को खोल दिया है।" उन्होंने कहा कि भारत ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर ने चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव को सफलतापूर्वक छुआ, जिससे वह अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा पर उतरने की उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया।

सोमनाथ ने छात्रों से कहा, "अब हम आप लोगों से कह रहे हैं कि आएं और रॉकेट, उपग्रह बनाएं और हमारे देश को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में और अधिक शक्तिशाली बनाएं। यह केवल इसरो ही नहीं है, हर कोई अंतरिक्ष में ऐसा कर सकता है। चेन्नई में एक कंपनी है जिसका नाम अग्निकुल है जो रॉकेट का निर्माण कर रही है। ऐसी ही हैदराबाद में एक कंपनी स्काईरूट है, भारत में कम से कम पांच कंपनियां हैं जो रॉकेट और उपग्रह बना रही हैं।"

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :इसरोनासाचंद्रयान-3चंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"भारत चंद्रमा पर उतर चुका है, जबकि हम...": पाकिस्तानी सांसद ने कराची में सुविधाओं की कमी पर कही ये बात

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में फैले कचरे को साफ करने की कवायद

भारतISRO को मिली कामयाबी, 3-D रॉकेट इंजन का किया सफल परीक्षण, मिशन पर क्यों है कारगर, यहां पढ़ें

विश्वउड़ान भरने से कुछ समय पहले रद्द किया गया सुनीता विलियम्स का तीसरा मिशन, जानें क्या है कारण

विश्वएक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरने को तैयार हैं सुनीता विलियम्स, जानें इस बार क्या है खास

भारत अधिक खबरें

भारत"विदेश मंत्री जयशंकर किर्गिस्तान में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों पर ध्यान दें, हो सके तो छात्रों की स्वदेश वापसी हो", असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024 : तिब्बती, जापानी, चीनी मूल के लोग भी देते हैं वोट

भारतब्लॉग: मानसून को लेकर आखिर हमारी तैयारियां कितनी हैं

भारतस्वाति मालीवाल ने AAP पर साधा निशाना, कहा- आपके फैलाए हर झूठ के लिए मैं आपको कोर्ट ले जाउंगी

भारतLok Sabha Elections 2024: चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कहां बाधा?, 97 करोड़ वोटर, 80 प्रतिशत साक्षर हैं, लेकिन मतदान अभी तक प्रतिशत 70 तक भी नहीं पहुंचा