लाइव न्यूज़ :

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में खड़ी हूं, संसद में सोनिया गांधी ने कहा- स्त्री के धैर्य का अनुमान लगाना मुश्किल है..., देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 20, 2023 12:00 IST

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में खड़ी हूं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2010 में महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा से पारित हुआ था।पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बातचीत करते और उनके बगल में बैठे देखा गया।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में कहा कि मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में खड़ी हूं। सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में खड़ी हूं।

सोनिया गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि मैं विधेयक के समर्थन में खड़ी हुई हूं। महिलाओं के धैर्य की सीमा का अनुमान लगाना कठिन है। वे कभी आराम करने के बारे में नहीं सोचतीं। ओबीसी समुदाय की महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाए।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि एससी, एसटी, ओबीसी के लिए उप-कोटा के साथ महिला आरक्षण विधेयक तुरंत लागू किया जाए। महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने में कोई भी देरी भारतीय महिलाओं के साथ घोर अन्याय होगा।

सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के समय वर्ष 2010 में महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा से पारित हुआ था। तीन साल पहले कांग्रेस छोड़ने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बातचीत करते और उनके बगल में बैठे देखा गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम शुरू से महिला आरक्षण बिल की मांग कर रहे हैं। इसके साथ हमने और भी मांग की थी लेकिन वह नहीं हुआ। हर दस साल में(जनगणना) हो जानी चाहिए थी जो नहीं हुई। हमने महिलाओं के हित में सबसे पहले काम किया।

महिला भर्ती, स्कूल सहित अन्य क्षेत्र में महिलाओं के हित में काम किया। महिलाओं को आरक्षण बिल्कुल मिलना चाहिए इसी प्रकार से हमारी मांग है कि SC/ST, पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी विधान सभाओं और लोकसभा-राज्यसभा में आरक्षण मिलना चाहिए।

टॅग्स :सोनिया गाँधीसंसदमहिला आरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील