लाइव न्यूज़ :

देश की पहली बिना ड्राइवर वाली मेट्रो का आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, दिल्ली में मैजेंटा लाइन शुरू

By IANS | Updated: December 25, 2017 12:31 IST

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की नव निर्मित मैजेंटा लाइन शहरी परिवहन के आधुनिकीकरण की एक मिसाल है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की नव निर्मित मैजेंटा लाइन शहरी परिवहन के आधुनिकीकरण की एक मिसाल है। यह लाइन दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा को तेज और सुगम बनाएगी। पीएम मोदी सोमवार को मैजेटा लाइन के इस खंड का उद्घाटन करेंगे जो नोएडा के बोटेनिकल गार्डन स्टेशन को दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर स्टेशन से जोड़ेगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह नई लाइन एक और उदाहरण है कि हम कैसे शहरी परिवहन का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। मैं भी सोमवार को मेट्रो में सफर करूंगा। इस साल मुझे कोच्चि और हैदराबाद मेट्रो का उद्घाटन करने और उसमें सफर करने का अवसर प्राप्त हुआ।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि एनसीआर के दोस्तों के लिए एक अच्छी खबर,  सोमवार नई मैजेंटा लाइन के एक खंड का उद्घाटन किया जाएगा। दिल्ली-नोएडा की यात्रा तेज और सुगम हो जाएगी। 

पीएम मोदी बोटेनिकल गार्डन स्टेशन पर उद्घाटन के बाद एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। कालकाजी से बोटेनिकल गार्डन आने वाले यात्री अपनी यात्रा के मौजूदा 52 मिनट के समय को अब मात्र 19 मिनट में पूरा कर सकेंगे। अभी तक यात्रियों को बोटेनिकल गार्डन से पहले मंडी हाउस से ब्लू लाइन पकड़नी पड़ती थी और वहां से कालकाजी जाने के लिए वॉयलेट लाइन की ट्रेन पकड़नी होती थी। लेकिन, अब मैजेंटा लाइन का इस्तेमाल कर वे 19 मिनट में अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।

इस लाइन पर निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद ट्रेन बोटेनिकल गार्डन स्टेशन से जनकपुरी वेस्ट तक चलेगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली समाचारदिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला