लाइव न्यूज़ :

Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया ट्रंप का स्वागत, जानें पहले किसके लिए पीएम ने किया ऐसा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 24, 2020 13:02 IST

प्रोटोकॉल के बारे में एक बार पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें ये प्रोटोकॉल वगैरह समझ में नहीं आता है, वह आम आदमी रहना ज्यादा पसंद करते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर स्वागत किया।वह खुद हवाई जहाज तक अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी करने गए। उनसे गले मिले, हाथ मिलाया और फिर उनके साथ आगे बढ़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर स्वागत किया। वह खुद हवाई जहाज तक अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी करने गए। उनसे गले मिले, हाथ मिलाया और फिर उनके साथ आगे बढ़े। दरअसल, राजनीतिक नियमों के तहत किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष को कुछ मर्यादाओं का पालन करना होता है, इसी राजनीतिक प्रोटोकॉल कहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई बार प्रोटोकॉल तोड़ चुके हैं। प्रोटोकॉल के बारे में एक बार उन्होंने कहा था कि उन्हें ये प्रोटोकॉल वगैरह समझ में नहीं आता है, वह आम आदमी रहना ज्यादा पसंद करते हैं। 

बता दें कि ट्रंप से पहले पीएम मोदी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी प्रोटोकॉल तोड़कर हवाई अड्डे पर अगवानी कर चुके हैं। पीएम मोदी सऊदी अरब के प्रिंस बिन सलमान अगवानी करने भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। तब विपक्ष ने पीएम मोदी की आलोचना भी की थी, क्योंकि बिन सलमान के भारत आने से पहले सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की थी। 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़ चुके हैं। पीएम मोदी ने एक बार प्रोटोकॉल तोड़ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मुलाकात की थी।

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर हैं। वह आज ही गुजरात से यूपी के आगरा और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। आगरा में वह ताजमहल देखने जाएंगे। इससे पहले गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में वह शिरकत करेंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीमोदी सरकारमेलानिया ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए