लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Aligarh Lok Sabha Seat: 'पहले आतंकी बम फोड़ते थे, सीरियल ब्लास्ट होते थे', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 22, 2024 15:14 IST

Narendra Modi In Aligarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की कांग्रेस-सपा और बसपा पर पीएम मोदी ने निशाना साधापहले आए दिन बॉर्डर पर बमबारी होती थी आज यह सब बंद हो गया

Narendra Modi In Aligarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की। यहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला किया। कांग्रेस-सपा और बसपा पर पीएम मोदी ने निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक-एक वोट का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि, पहले आए दिन बॉर्डर पर बमबारी होती थी। आज यह सब बंद हो गया।

पहले आए दिन आतंकी बम फोड़ते थे, सीरियल ब्लास्ट होते थे। अब सीरियल बम धमाकों पर भी फुल स्टॉप लग गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी जैसी भ्रष्ट पार्टियों ने कभी आपके परेशानियों की परवाह नहीं की। गरीब को पैसे देकर भी कभी पूरा राशन नहीं मिलता था, बिचौलिए ही लूट लेते थे। आज अलीगढ़ और हाथरस के लाखों लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग योगी आदित्यनाथ की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते हैं उनकी मैं आंखें खोलना चाहता हूं, उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ उससे ज्यादा अकेले योगी आदित्यनाथ के कालखंड में हुआ है। योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास को नई ऊंचाइयों तक लेकर गई है। अपराध पर अंकुश लगाने का काम योगी सरकार ने किया है। पीएम ने कहा कि जब मैं पसमांदा मुसलमानों की मुसीबत की चर्चा करता हूं, तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं।

क्योंकि ऊपर के लोगों ने मलाई खाई और पसमांदा मुसलमानों को उनके हालात पर जीने के लिए मजबूर कर दिया गया। दंगे, हत्या, गैंगवार, फिरौती आदि तो सपा सरकार का ट्रेडमार्क ही था, यही उनकी पहचान थी और उनकी राजनीति भी इसी से चलती थी। लेकिन अब योगी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन-चैन बिगाड़ें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहयोगी आदित्यनाथBJPलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो