लाइव न्यूज़ :

संसदीय दल का नेता बन नरेंद्र मोदी ने कहा- सबका साथ, सबका विकास और अब सबका विश्वास हमारा मंत्र

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 25, 2019 20:30 IST

उपेक्षा का शिकार, दबे, कुचले, वंचित, शोषित, दलित और गरीब लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल उनकी सरकार हर दिन इन सभी को ध्यान में रखकर चलती रही। पीएम मोदी ने कहा कि अब पंथ-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे''2019 में आपसे अपेक्षा करने आया हूं कि हमें इस छल को भी छेदना है। हमें विश्वास जीतना है।''''संविधान को साक्षी मानकर हम संकल्प लें कि देश के सभी वर्गों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।''

17वीं लोकसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का  संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में नव-निर्वाचित सांसदों को नैतिक शिक्षा का भी पाठ पढ़ाया। इसी के साथ उन्होंने पार्टी की लाइन बन चुके नारे 'सबका साथ, सबका विकास' को अपग्रेड भी कर दिया। पीएम मोदी ने कहा ''सबका साथ, सबका विकास और अब सबका विश्वास' हमारा मंत्र है।'' 

उपेक्षा का शिकार, दबे, कुचले, वंचित, शोषित, दलित और गरीब लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल उनकी सरकार हर दिन इन सभी को ध्यान में रखकर चलती रही। पीएम मोदी ने कहा कि अब पंथ-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''2019 में आपसे अपेक्षा करने आया हूं कि हमें इस छल को भी छेदना है। हमें विश्वास जीतना है।

संविधान को साक्षी मानकर हम संकल्प लें कि देश के सभी वर्गों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

पंथ-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

हम सबको मिलकर 21वीं सदी में हिंदुस्तान को ऊंचाइयों पर ले जाना है।

सबका साथ, सबका विकास और अब सबका विश्वास ये हमारा मंत्र है।''

पीएम मोदी ने कई पहलुओं पर बात की। उन्होंने वीआपी कल्चर पर चोट की। पीएम ने कहा, ''वीआईपी कल्चर से देश को बड़ी नफरत है। हम भी नागरिक हैं तो कतार में क्यों खड़े नहीं रह सकते। मैं चाहता हूं कि हमें जनता को ध्यान में रखकर खुद को बदलना चाहिए। लाल बत्ती हटाने से कोई आर्थिक फायदा नहीं हुए, जनता के बीच अच्छा मैसेज गया है।''

पीएम मोदी नव-निर्वाचित सांसदों को पहले ही मंत्रि पद के मोह से विरक्त रहने की सलाह दे दी। उन्होंने कहा, ''इस देश में बहुत ऐसे नरेन्द्र मोदी पैदा हो गए हैं, जिन्होंने मंत्रिमंडल बना दिया है। जो भी जीतकर आए हैं, सब मेरे हैं। सरकार और कोई बनाने वाला नहीं है, जिसकी जिम्मेवारी है वही बनाने वाले हैं। अखबार के पन्नों से न मंत्री बनते हैं, न मंत्रिपद जाते हैं।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया