लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Surendranagar: 'रॉन्ग डिलिवरी वाली पार्टी है', कांग्रेस पर पीएम मोदी बोले

By धीरज मिश्रा | Updated: May 2, 2024 14:28 IST

Narendra Modi In Surendranagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने सुरेंद्रनगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि अब वे एसटी, एससी, ओबीसी, आरक्षण चुराकर मुसलमानों को देना चाहते हैंपीएम ने कहा कि देश आजाद हुआ तब से अब तक, सरकारी टेंडर देने की एक प्रक्रिया होती हैवो परंपराएं जिन्हें मुगल भी तोड़ नहीं पाए, अब कांग्रेस उन्हें तोड़ना चाहती है

Narendra Modi In Surendranagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने सुरेंद्रनगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से रॉन्ग डिलिवरी वाली पार्टी है। देश को आजादी दिलानी थी। लेकिन उन्होंने बंटवारा कर दिया। देश का विकास करना था, लेकिन जो भी था वह भी लूट लिया। गरीबों का पैसा, गरीबों को जाना चाहिए था, वह कांग्रेस के पास चला गया।

पीएम ने कहा कि अब वे एसटी, एससी, ओबीसी, आरक्षण चुराकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि देश आजाद हुआ तब से अब तक, सरकारी टेंडर देने की एक प्रक्रिया होती है। जो सही बोली लगाता है, जो अच्छी क्वालिटी का ट्रैक रिकॉर्ड रखता है, जिसके पास काम करने की क्षमता है, एक्सपर्टाइज है, संसाधन हैं। सारे पैरामीटर को देखते हुए ठेका मिलता है। जाति और धर्म के आधार पर ठेका नहीं मिलता है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखित में कहा है कि अब जो सरकारी टेंडर होंगे, उसमें भी मुसलमानों के लिए एक कोटा फिक्स कर दिया जाएगा।

जब से मैंने एससी/एसटी/ओबीसी के खिलाफ कांग्रेस की सच्चाई को देश के सामने रखा है, कांग्रेस संतुलन खो चुकी है, कांग्रेस बौखला गई है, झूठ पर झूठ बोल रही है। हिंदू समाज को बांटने के लिए खेल ​खेला गया है। वे लोग रामभक्तों और शिवभक्तों में भेद करके लड़ाना चाहते हैं। हजारों-हजार साल से चली आ रही हमारी परंपराएं। वो परंपराएं जिन्हें मुगल भी तोड़ नहीं पाए, अब कांग्रेस उन्हें तोड़ना चाहती है। पीएम ने कहा कि तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस और कितना नीचे गिरेगी।

आज भारत आने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां में होड़ मची है। भारत आज आत्मनिर्भर बन रहा है। आतंकवादियों को भेजने वालों को पता है कि भारत आज घर में घुसकर मारता है।10 साल पहले, पूरी ​दुनिया, भारत को बोझ समझती थी, कहती थी- भारत खुद भी डुबेगा और हमें भी ले डुबेगा। कोई कहता था- ये तो कंगाल, कमजोर देश है। पड़ोसी आए दिन बम धमाके करते थे, निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारते थे। बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत आने का नाम तक नहीं लेती थी। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और ये सब आपके के एक वोट के कारण संभव हुआ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमोदीमोदी भक्तकांग्रेसRahul Congress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप