लाइव न्यूज़ :

झारखंड में राहुल गांधी ने कहा- आदिवासियों के बटुए से पैसे मोजी जी ने निकाले, उनकी जमीन अनिल अंबानी को दी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2019 15:17 IST

राहुल गांधी ने झारखंड के चाईबासा में लोगों से कहा, 'आप अपनी जेब में हाथ डालिए, बटुआ खोलिए आपको पता लगेगा कि आपके बटुए से पैसे मोदी जी ने निकाले हैं। आदिवासी भाई-बहनों, अपने जंगल-जल-जमीन को देखिए, आपको पता लगेगा कि अनिल अंबानी को मोदी जी ने आपका जल-जंगल और जमीन दी है।'

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने मंगलवार (सात मई) को झारखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर आदिवासियों की जमीन छीनने का आरोप लगाया और यह जमीन अनिल अंबानी को देने की कही है। बता दें, झारखंड में चार चरणों में चुनाव हैं, जिनमें से दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है और दो चरणों की वोटिंग 12 व 19 मई को है।

राहुल गांधी ने झारखंड के चाईबासा में लोगों से कहा, 'आप अपनी जेब में हाथ डालिए, बटुआ खोलिए आपको पता लगेगा कि आपके बटुए से पैसे मोदी जी ने निकाले हैं। आदिवासी भाई-बहनों, अपने जंगल-जल-जमीन को देखिए, आपको पता लगेगा कि अनिल अंबानी को मोदी जी ने आपका जल-जंगल और जमीन दी है।'राहुल गांधी ने कहा, 'छत्तीसगढ़ मैं शायद पहली बार टाटा कंपनी ने जमीन ली थी, बीजेपी सरकार ने जमीन दी। पांच साल में आदिवासियों की जमीन पर, बस्तर की जमीन पर उन्होंने कोई फैक्टरी नहीं लगाई। कांग्रेस के सीएम ने फैसला लिया, टाटा से जमीन लेकर वापस बस्तर के आदिवासियों के हवाले कर दी।' इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान को लेकर कहा कि भले ही नरेन्द्र मोदी ने उनके पिता राजीव गांधी का अपमान किया, किन्तु प्रधानमंत्री के लिए उनके मन में केवल प्यार है। नरेन्द्र मोदी ने एक शहीद (राजीव गांधी) का अपमान किया है। मेरे परिवार के लिए भले ही वह कितनी भी घृणा करें, मैं उन्हें केवल प्यार करता हूं। 

एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि आपके पिता को उनके दरबारी ‘‘मिस्टर क्लीन (श्रीमान् स्वच्छ)’’ कहते थे किंतु उनका जीवन भ्रष्टाचारी नंबर 1’’ की तरह पूरा हुआ।’’ मोदी के इस बयान की विपक्षी नेताओं ने तीखी निंदा की थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीझारखंड लोकसभा चुनाव 2019झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो