लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: केरल में राहुल गांधी को मोदी ने लिया आड़े हाथों, बोले- संसद में जगह सुरक्षित करने लिए पहुंचे वायनाड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2019 22:23 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका वायनाड आना केरल के लोगों से प्यार नहीं है, बल्कि संसद में जगह सुरक्षित करने के लिए वायनाड सीट का चुनाव किया।

Open in App

 लोकतंत्र का महासमर सात चरणों के सफर को तय करते हुए दो चरणों को पूरा कर चुका है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल में न केवल कांग्रेस पर निशाना साधा बल्कि विपक्ष के दूसरे दलों पर भी कटाक्ष किया है। पीएम मोदी ने यहां कहा कि यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि भारत कानून बनाने वाला देश बनेगा या दूसरों के बनाये गए कानून पर आगे बढ़ेगा। 

मोदी ने कहा कि इस तरह के हालात में केरल के लोगों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है खास तौर से पहली बार मत डालने वाले युवाओं को ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे केरल के लोग बीजेपी को प्यार दे रहे हैं। मोदी ने कगा कि वो आज यहां के लोगों से आशीर्वाद लेने आएं हैं,ताकि जो भरोसा आप लोगों ने दिखाया है उस भरोसे को देश के विकास में लगा सकूं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका वायनाड आना केरल के लोगों से प्यार नहीं है, बल्कि संसद में जगह सुरक्षित करने के लिए वायनाड सीट का चुनाव किया। राहुल गांधी कहते हैं कि वो सीपीएम के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे। ये अपने आप में विरोधाभास है कि वो केरल में सीपीएम के साथ कुश्ती लड़ते हैं और दिल्ली में दोस्ती करते हैं यही तो इनका खेल है।

मोदी ने कहा केरल की राजनीति में दशकों से कम्युनिस्ट एलडीएफ और सांप्रदायिक यूडीएफ का प्रभुत्व रहा है, लेकिन उन्होंने केरल के लोगों को बुरी तरह निराश किया है। उन्होंने कहा, भाजपा ऐसा विकल्प पेश करती है जो समावेशी, लोकतांत्रिक और करूणामयी है। हम हर एक नागरिक की सेवा करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि वायनाड की जगह वो त्रिवेंद्नम से भी चुनाव लड़ सकते थे।क्या प्यार और सद्भाव का संदेश नो त्रिवेंद्रम से नहीं दे सकते थे। यह केरल की राजधानी है। यहां से और बेहतर संदेश दिया जा सकता था। सच ये है कि वायनाड से चुनाव लड़ना प्यार और सद्भाव की जगह तुष्टीकरण की राजनीति है।

मोदी ने कहा, ‘‘केरल में लोगों की सेवा करने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं और उनकी हत्या की गई है।’’ इस रैली में कासरगोड से लेकर पलक्कड़ लोकसभा सीटों तक के राजग उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। कोझीकोड बीच फ्रंट ने यह रैली आयोजित की थी। लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद केरल में यह पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली थी। केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 23 अप्रैल से पहले मोदी एक बार फिर केरल आ सकते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब