लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन चौधरी ने बोला पीएम पर हमला, कहा- तीन तलाक बिल पर मुस्लिम बहनों के लिए बहा रहे थे आंसू, अब जाएं शाहीन बाग

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 27, 2020 15:32 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बीजेपी के हमले पलटवार करते हुए सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ''गन्दी राजनीति'' करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ महिलाएं लंबे समय से प्रदर्शन कर रहीं हैं।अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और उन्होंने कहा है कि उन्हें शाहीन बाग में महिलाओं से मिलने जाना चाहिए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ महिलाएं लंबे समय से प्रदर्शन कर रहीं हैं। इस राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और उन्होंने कहा है कि उन्हें शाहीन बाग में महिलाओं से मिलने जाना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधीर रंजन चौधरी ने कहा 'मोदी जी तीन तलाक कानूनके समय मुस्लिम बहनों के लिए आंसू बहा रहे थे। अगर वह ईमानदार है तो अब उन्हें शाहीन बाग जाना चाहिए, जहां वही माताएं और बहनें पिछले कुछ हफ्तों से आंदोलन कर रही हैं।'

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बीजेपी के हमले पलटवार करते हुए सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ''गन्दी राजनीति'' करने का आरोप लगाया और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एवं दूसरे मंत्रियों को शाहीन बाग जाना चाहिए तथा लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाना चाहिए। 

आम आदमी पार्टी के नेता ने यह दावा भी किया कि बीजेपी शाहीन बाग में रास्ता खुलवाना ही नहीं चाहती और यह सड़क आठ फरवरी (मतदान के दिन) के बाद खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल रास्ता खुलवाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। चलो अनुमति दे दी। एक घण्टे में रास्ता खुलवाओ।

वहीं, केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के शाहीन बाग का प्रदर्शन 'कुछ सौ लोगों द्वारा मौन बहुसंख्यकों को दबाने की कोशिश के सटीक उदाहरण' के रूप में सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा रखने वालों को शाहीन बाग प्रदर्शन की आड़ मिल रही है। 

उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के तत्वों को शाहीन बाग मंच मुहैया करवा रहा है। यह प्रदर्शन केवल सीएए के खिलाफ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। लाखों लोग परेशान हैं क्योंकि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने सड़क अवरुद्ध कर दी है जिसके कारण वे दफ्तर नहीं जा पा रहे, दुकानें बंद हैं और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप