लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath Ceremony: पूर्व सीएम के बेटे को 'अंग्रेजी' समझ नहीं आती, मोदी के मंत्री बनेंगे रामनाथ ठाकुर

By धीरज मिश्रा | Updated: June 9, 2024 16:58 IST

Narendra Modi Oath Ceremony: राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ मोदी सरकार 3.0 में होने वाली मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्य भी शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार 3.0 में मंत्री पद की शपथ लेंगे रामनाथ ठाकुर बिहार के समस्तीपुर से आते हैं, जेडीयू के दिग्गज नेता हैंपूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं

Narendra Modi Oath Ceremony: राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ मोदी सरकार 3.0 में होने वाली मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्य भी शपथ लेंगे। बिहार से जेडीयू कोटे से रामनाथ ठाकुर भी शपथ लेंगे। उन्हें शपथ ग्रहण का निमंत्रण मिला और सुबह 11.30 बजे पीएम ने जो चाय पर सभी को बुलाया था, उनमें उनका नाम भी था। खास बात यह है कि मोदी के मंत्री बनने वाले रामनाथ ठाकुर को अंग्रेजी नहीं आती है, लेकिन उन्हें जो मंत्री पद दिया जाएगा उसे वह स्वीकार कर लेंगे।

दरअसल, एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आपको निमंत्रण मिला है, तो उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग है, हमें अंग्रेजी समझ में नहीं आती है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी कोई इच्छा नहीं है जो भी मंत्री पद दिया जाएगा, उसे ले लेंगे। क्योंकि, यह अधिकार पीएम के पास होता है कि किसे क्या देना है। उन्होंने कहा कि जो भी मंत्री पद मिलेगा, उसमें बिहार और हिन्दुस्तान के लिए काम करेंगे।

लेकिन, अंग्रेजी नहीं बोलने के कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इंटरव्यू का पार्ट शेयर कर लोग कह रहे हैं कि जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती है वह मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे। एक यूजर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा कि बिहार का दुर्भाग्य देखिये, रामनाथ ठाकुर भारत सरकार में मंत्री बनने जा रहे है और उनको एक अंग्रेजी में लिखा निमंत्रण पत्र भी पढ़ना नहीं आता है।

यूजर ने नीतीश से मांग की है कि उनकी जगह किसी योग्य सांसद को मौका देना चाहिए था। आप बिहार के विकास के साथ समझौता कर रहे हैं। यहां बताते चले कि रामनाथ ठाकुर बिहार के समस्तीपुर से आते हैं और उनके पिता कर्पूरी ठाकुर को लोकसभा चुनाव से पहले भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम