लाइव न्यूज़ :

NDA Parliamentary Party meeting: एतवार क्यों... आज की कर लीजिए न मोदी जी, देखें क्या बोले नीतीश कुमार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 7, 2024 13:51 IST

Narendra Modi 3rd Time Prime Minister: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने भाषण में कुछ ऐसा बोल दिया कि मोदी सहित अन्य दलों के नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने कहा, जेडीयू संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती हैनीतीश ने कहा, हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगेनीतीश ने कहा, बिहार के सभी लंबित काम पूरे किए जाएंगे

Narendra Modi 3rd Time Prime Minister: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने भाषण में कुछ ऐसा बोल दिया कि मोदी सहित अन्य दलों के नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एतवार क्यों, हम तो चाहते हैं कि आज ही कर लीजिए मोदी जी। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज आपके नाम का प्रस्ताव पर सभी ने समर्थन दिया है, पहले जानकारी मिली कि शनिवार को पीएम पद की शपथ लेंगे।

लेकिन, एतवार को अब शपथ ग्रहण होगा। चलिए कोई बात नहीं, आप एतवार को पीएम पद की शपथ लेंगे, हम आपके साथ हैं। कल भी थे आज भी हैं और कल भी रहेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी जेडीयू भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं और फिर प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं।

नीतीश ने कहा कि मोदी ने पूरे देश की सेवा की, पूरा भरोसा है कि जो भी बचा है वो इस बार पूरा कर देंगे। हम पूरे दिन इनके साथ देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी लंबित काम पूरे किए जाएंगे। यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके के साथ मिलकर काम करेंगे। हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे।

नीतीश कुमार ने मजाक की मजाक में कहा कि इस बार कुछ लोग कुछ सीट जीतकर आए हैं, लेकिन हम भरोसा दिलाते हैं कि अगली बार यह सबके सब हारेंगे। बताते चले कि मंगलवार को भारत के चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं और अपने सहयोगियों के साथ, यह 293 सीटों पर है।

चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू ने अपने-अपने राज्यों में  16 और 12 सीटें जीतकर एनडीए को समर्थन दिया है। नई संसद में भारतीय ब्लॉक के 234 सांसद हैं, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारलोकसभा संसद बिलभारतीय संसदराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला