लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Meditation: मोदी के 'मौन व्रत' से कांग्रेस को एतराज, चुनाव आयोग से की शिकायत

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 18:50 IST

Narendra Modi Meditation: 30 मई शाम पांच बजे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम दौर का चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे कन्याकुमारी जाएंगे और वहां ध्यान करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे30 मई से एक जून के बीच कन्याकुमारी में ध्यान करेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी के ध्यान को लेकर कांग्रेस को एतराजकांग्रेस ने भारतीय चुनाव आयोग में की शिकायत

Narendra Modi Meditation: 30 मई शाम पांच बजे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम दौर का चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रधानमंत्री सीधे कन्याकुमारी जाएंगे और वहां ध्यान करेंगे। पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी बीते दिनों पहले दी थी। हालांकि, अब पीएम के ध्यान से कांग्रेस को एतराज हो गया है। बुधवार को भारतीय चुनाव आयोग से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिकायत की गई।

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से कहा कि 48 घंटे की मौन अवधि के दौरान किसी को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कोई भी नेता जो कुछ भी करे हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है। चाहे वे मौन व्रत रखें या कुछ और मौन अवधि में अप्रत्यक्ष प्रचार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने शिकायत की है कि पीएम मोदी ने घोषणा की है कि वह 30 मई की शाम से मौन व्रत पर बैठेंगे। यह मौन अवधि 30 मई को शाम 7 बजे से 1 जून तक होगी।

सिंघवी ने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ये या तो प्रचार जारी रखने या खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के हथकंडे हैं। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि उन्हें मौन व्रत 1 जून की शाम को 24-48 घंटे बाद शुरू करना चाहिए। लेकिन अगर वह इसे कल शुरू करने पर जोर देते हैं, तो इसे प्रिंट या ऑडियो-विजुअल मीडिया द्वारा प्रसारित करने से रोका जाना चाहिए।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि पीएम मोदी कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धाजंलि देने के लिए यहां बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। 30 मई की शाम से वह एक जून शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे।

मालूम हो कि एक जून को लोकसभा चुनाव 2024 के तहत सातवें चरण के लिए मतदान होगा। इस दिन वाराणसी लोकसभा सीट पर भी मतदान होना है। पीएम मोदी तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावECIचुनाव आयोगकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप