लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Madhya Pradesh: 'विकास तब आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 24, 2024 15:40 IST

Narendra Modi In Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के सागर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आईकांग्रेस के समय में मध्य प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य की थीआज वही एमपी भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है

Narendra Modi In Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के सागर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकॉर्ड वोटों से जिताया था। सागर ने फिर मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि विकास तब होता है, जब सही नीतियां हों, सही विजन हो।

इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। कांग्रेस के समय में मध्य प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही एमपी भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। पीएम ने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है।

मोदी ने कहा कि कोरोना का संकट आया, मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि आपकी रसोई में कभी राशन की कमी न होने पाए। आज भी देश की करोड़ों रसोइयों में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज पकता है। मैं अपनी माताओं और बहनों को ये गारंटी देता हूं कि आपको अगले पांच वर्ष तक राशन की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

पीएम ने आगे कहा कि 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था।आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशSagarनरेंद्र मोदीभोपालमोहन यादवलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर