लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Parbhani: 'मैंने गरीबी की जिंदगी जी है, मैं पिछड़े परिवार से आता हूं', परभणी की चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 20, 2024 12:56 IST

Narendra Modi In Parbhani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के परभणी लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, हमने पिछले टर्म में चंद्रयान की सफलता को देखा है, इस चुनाव के बाद 140 करोड़ देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगेसिर्फ 10 वर्ष में देश ने विकास की एक लंबी दूरी तय कर ली हैपीएम ने कहा कि गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाएंगे

Narendra Modi In Parbhani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के परभणी लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं है। बल्कि इस चुनाव का उद्देश्य भारत को 'विकित' और 'आत्मनिर्भर' बनाना है। 2024 के चुनावी मुद्दे सामान्य नहीं है। क्योंकि हर मुद्दे महत्वपूर्ण है।

यह पहला चुनाव है। जिसमें भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए यह चुनाव है। इसलिए, के मुद्दे 2024 के चुनाव सिर्फ सामान्य मुद्दे नहीं हैं, हर मुद्दा महत्वपूर्ण है, उठाया गया हर कदम महत्वपूर्ण है और हर 'संकल्प' महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले टर्म में चंद्रयान की सफलता को देखा है।

इस चुनाव के बाद 140 करोड़ देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे। ये पहला चुनाव है, जब सेना के हथियारों से लेकर कोरोना की वैक्सीन तक, लोग आत्मनिर्भर भारत की सफलता की हर कोने में चर्चा कर रहे हैं। सिर्फ 10 वर्ष में देश ने विकास की एक लंबी दूरी तय कर ली है। उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी की जिंदगी जी है, मैं पिछड़े परिवार से आता हूं। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाएंगे।

पीएम ने कहा कि आज परभणी के 12 लाख से ज्यादा गरीबों को बिना भेदभाव मुफ्त राशन मिल रहा है, ताकि उनके घर का चूल्हा जलता रहे और ये सुविधा आने वाले 5 वर्षों में भी जारी रहेगी। आज परभणी में 17 जनऔषधि केंद्रों से सभी को 80% छूट पर दवाएं मिल रही हैं। यहां बिना भेदभाव सवा लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है।

पीएम ने आगे कहा कि आपके सपने ही, मेरा संकल्प है। इसलिए हम समस्याओं के समाधान के लिए ठोस काम करते हैं, ठोस काम में भरोसा करते हैं और ठोस काम को पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपरभनीमहाराष्ट्रलोकसभा चुनाव 2024देवेंद्र फड़नवीसRamdas Athawale
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो