लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Karnataka: 'मेरी आवाज में भद्दी-भद्दी वीडियो बना रहे हैं', कांग्रेस पर बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 29, 2024 13:11 IST

Narendra Modi In Karnataka: पीएम मोदी ने सोमवार को कर्नाटक में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिर में फेक वीडियो पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देफेक वीडियो पर मोदी की देशवासियों से अपील मोदी ने कहा, चुनाव हार रहे हैं इसलिए मेरी आवाज में भद्दी-भद्दी वीडियो बना रहे हैंपीएम ने कहा, कानूनी तौर पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी

Narendra Modi In  Karnataka: पीएम मोदी ने सोमवार को कर्नाटक में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिर में फेक वीडियो पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। एक्स पर व्हाट्सप्प पर वीडियो आती हैं और हम बिना देखें उसे आगे भेज देते हैं। पीएम ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर वर्षों से काम करता आया हूं। पीएम ने कहा कि दुनिया में किसी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं और अगर आप दो तीन नाम ले तो उसमें आपका यह मोदी भी है।

क्योंकि मैंने सोशल मीडिया की ताकत का सदुपयोग किया। समाज से जुड़ने के लिए उपयोग किया। सही बात पहुंचाने के लिए किया। जो लोग चुनाव हार चुके हैं मैदान छोड़ चुके हैं,वह फेक वीडियो बना रहे हैं। मेरी आवाज में भद्दी भद्दी चीजें भेज रहे हैं। टेक्नोलोजी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए मेरी देशवासियों से अपील है कि अगर आपको कोई फेक वीडियो नजर आए तो आप इसकी जानकारी पुलिस को दें। आप बीजेपी कार्यालाय में इसकी सूचना दे सकते हैं। कानूनी तौर पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

और उनको सबक सिखाया जाएगा। देश का कानून किसी के साथ इस तरह के खेल खेलने की इजाजत नहीं देता है। मध्यप्रदेश में चुनाव था, उन्होंने अमिताभ बच्चन की आवाज में ऐसी खबरें चलाई कि आखिर में अमिताभ बच्चन को एक एफआईआर करना पड़ा। वह लोग सारे पकड़े गए। यह खेल इन लोगों ने काफी बढ़ाया है। पीएम ने कहा कि हमें जागरुक होने की जरूरत है।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है। करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटकबेंगलुरुलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?