लाइव न्यूज़ :

'नरेंद्र मोदी बहुत शक्तिशाली हैं, लेकिन वह भगवान नहीं हैं', दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल

By रुस्तम राणा | Updated: September 26, 2024 17:12 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "विपक्ष में मेरे साथी मनीष सिसोदिया और मुझे यहां देखकर दुखी होंगे। मैं हमेशा कहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत शक्तिशाली हैं और उनके पास बहुत संसाधन हैं, लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने गुरुवार को अपने इस्तीफे के बाद पहली बार दिल्ली विधानसभा को संबोधित कियाइस दौरान ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलासंबोधन के दौरान अपनी बेल पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने इस्तीफे के बाद पहली बार दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला।

केजरीवाल ने कहा, "विपक्ष में मेरे साथी मनीष सिसोदिया और मुझे यहां देखकर दुखी होंगे। मैं हमेशा कहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत शक्तिशाली हैं और उनके पास बहुत संसाधन हैं, लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं। जो भगवान हैं, वे हमारे साथ हैं। मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

केजरीवाल, जो कभी मुख्यमंत्री के तौर पर 'नंबर वन' की कुर्सी पर बैठे थे, को उनकी पिछली कुर्सी से कई कदम दूर, सीट नंबर 41 दी गई है। उनकी उत्तराधिकारी आतिशी अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी हैं, जबकि केजरीवाल के भरोसेमंद मनीष सिसोदिया को उनके बगल में सीट नंबर 40 पर बैठाया गया है।

केजरीवाल ने पद छोड़ने से पहले करीब एक दशक तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया था। शराब वितरण योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आप पर एक साल से भी ज़्यादा समय से दबाव बना हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया। 

इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई आप नेताओं को महीनों तक बिना सुनवाई के रखा गया। केजरीवाल ने दावा किया कि हाल ही में एक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ हुई बातचीत ने उन्हें चौंका दिया था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप