लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः जयपुर में पीएम मोदी की मेगा रैली, वीरभूमि को किया प्रणाम, कही ये बड़ी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 7, 2018 15:06 IST

Narendra Modi Rally Highlights in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में आज 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Open in App

जयपुर, 7 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में आज 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा राज्य और केंद्र सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की। इसमें राजश्री योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, स्कूटी वितरण स्कीम, पालनहार स्कीम और दीनदयाल उपाध्याय जैसी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने जयपुर में एक मेगा रैली को भी संबोधित किया। अपनी रैली में उन्होंने वीरभूमि को प्रणाम करने के साथ अपने भाषणा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे कामकाज के तरीके में चीज़ें ना अटकती हैं, ना लटकती हैं और ना ही भटकती हैं।

प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातेंः-

- पिछले चार वर्षों से राजस्थान दोगुनी शक्ति के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। केन्द्र और राज्य सरकारें मिलकर आपके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।

- गगनचुंबी किले, सुनहरे धोरे, रंग-बिरंगी पगड़ियां, मीठी बोली, सुरीले गीत और मर्यादित गीत यही तो राजस्थान की पहचान है।

- राजस्थान अपनी परंपरा के अनुरूप, अपनी संस्कृति के अनुरूप किस प्रकार स्वागत सम्मान करता है, कैसे सत्कार और अपनापन देता है इसकी साफ-साफ झलक मैं अनुभव कर रहा हूं।

- राजस्थान की जमीन की क्या सच्चाई है, जनता का क्या मत है, ये इस विशाल मैदान में हर किसी को दिखाई दे रहा है।

- किले, सुरीले गीत, मीठी बोली, रंग-बिरंगी पगड़ी ही तो राजस्थान की पहचान है।

- एक लाभार्थी ने कहा कि मोदी जी ने हमें मुफ्त गैस चूल्हे दिए। अब समय से खाना बनता है और बच्चे समय से स्कूल भी जाते हैं। अब समय तो बचता ही है साथ ही अब धुंए से आंख भी नहीं खराब होती हैं।

- वसुंधरा राजे ने कहा हमने अनाथ बच्चों का दर्द समझते हुए पालनहार योजना शुरू की। आज 2 लाख बच्चों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजयपुरराजस्थानवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए