लाइव न्यूज़ :

'मेड इन चाइना' वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'सरदार पटेल के लिए राहुल गांधी के मन में नफरत, जूतों से की तुलना'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 29, 2018 18:34 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की थी। जूतों से कर  

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए 27 सितंबर को बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम नरेन्द्र सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति गुजरात में स्थापित करेंगे, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि लौहपुरूष की मूर्ति पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा होगा, क्योंकि इसका निर्माण चीन कर रहा है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के अंदर कुछ ज्यादा ही सरदार पटेल के लिए नफरत है। पीएम मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीजेपी के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में  अपनी बात रखी। 

पीएम मोदी ने कहा, ''दुनिया का सबसे बड़ी प्रतिमा, सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति, अब सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रति उनकी इतनी-इतनी नफरत, उन्होंने बता दिया मेड इन चाइना है। और दुर्भाग्य की बात तो यह है कि मैंने एक एएनआई का ट्वीट देखा, एक तरफ सरदार पटेल की प्रतिमा चाइना मेड और दूसरी तरह चाइनीज जूतों को देखते हैं। क्या सरदार पटेल का हम जूतों के सहारा लेकर करेंगे। राहुल गांधी अपनी झूठ को छुपाने के लिए बेशर्मी का सहारा ले रहे हैं। इतने सालों तक सत्ता में रहने के बाद में भी इन्होंने सरदार साहब को याद तक नहीं किया।''

आप भी देखें पूरा वीडियो  

राहुल गांधी का पढ़ें पूरा बयान 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा,  प्धानमंत्री कहते हैं कि हम सरदार पटेल की मूर्ति गुजरात में स्थापित करेंगे, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि लौहपुरूष की मूर्ति पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा होगा, क्योंकि इसका निर्माण चीन कर रहा है। उन्होने कहा कि यह राष्ट्रभक्त, स्वंतत्रता संग्राम सेनानी और देश का निर्माण करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान है।' राहुल का कहना था, मुझे अफसोस है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के पीछे लिखा होगा मेड इन चाइना। मैं चाहता हूं कि आपके फोन के पीछे, आपकी शर्ट के पीछे और जूते के नीचे मेड इन मध्‍य प्रदेश लिखा जाए। हम चाहते हैं कि मेड इन इंडिया लिखा जाए, हम चाहते हैं कि मेड बाई एचएएल लिखा जाए। 

सोशल मीडिया पर राहुल का बना था मजाक

राहुल गांधी का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। ट्विटर 28 सितंबर को पूरे दिन 'मेड इन अमेठी' हैशटैग  (#MadeInAmethi) ट्रेंड में रहा है। इस हैशटैग के साथ लोगों ने बहुत फनी कमेंट किए हैं। वो भी ऐसे-ऐसे मजेदार कमेंट, जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बता दें कि  'मेड इन अमेठी'  ट्रेंड इसलिए हुआ क्योंकि राहुल गांधी वहां से सांसद हैं। अमेठी कांग्रेस की परम्परागत सीट है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीसरदार वल्लभ भाई पटेलगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप