लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार का फैसला, भ्रष्टाचार के आरोपी सरकारी अफसरों का नहीं मिलेगा पासपोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 30, 2018 08:49 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार विदेश में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी अफसरों को रियायत दी जा सकती है।

Open in App

भारत सरकार ने उन सभी सरकारी अफ़सरों को पासपोर्ट न देने का फैसला किया है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जाँच चल रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नई गाइडलाइंस के अनुसार जिन अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज है या जाँच चल रही है उन्हें केंद्र सरकार का सतर्कता विभाग (विजिलेंस) क्लियरेंस नहीं देगा। रिपोर्ट के अनुसार उन अफ़सरों को भी विजिलेंस की क्लियरेंस मिलने में दिक्कत हो सकती है जिन पर भ्रष्टाचार का संदेह होगा। उन अफसरों को पासपोर्ट पाने में मुश्किल होगी जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जा चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार सरकारी अफसरों को पहले भी उन पर चल रहे आपराधिक मामलों के मद्देनजर पासपोर्ट न दिए जाने का प्रावधान था लेकिन अब भ्रष्टाचार उन्मूलन विधेयक (प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट) के तहत अभियुक्त बनाए जाने पर भी पासपोर्ट नहीं मिलेगा। विजिलेंस क्लियरेंस का नियम और कड़े बनाए जाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये दिशा-निर्देश कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से जारी किए गये हैं। मंत्रालय ने अपने दिशा-निर्देश में अफसरों को अपने या विदेश में रहने वाले करीबी संबंधियों के इलाज के लिए आपातकालीन स्थिति में पासपोर्ट दिया जा सकता है।

नए दिशा-निर्देश के अनुसार विदेश में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी अफसरों को रियायत दी जा सकती है। नए निर्देशों के अनुसार जिन अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अनुशंसा हुई है उनके मामलों पर उनके वरिष्ठ अफसर अलग-अलग विचार करेंगे।

पिछले कुछ सालों में विभिन्न कारोबारियों के बैंकों का कर्ज लेकर विदेश भाग जाने की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार की काफी किरकिरी होती रही है। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे कारोबारियों और आईपीएल के संस्थापक पूर्व कमिश्नर ललित मोदी देश छोड़कर जा चुके हैं। 

टॅग्स :पासपोर्टइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल