लाइव न्यूज़ :

Pm Svanidhi Scheme: 'दुकान भले छोटे हो, लेकिन सपने बड़े होते हैं', पीएम मोदी ने पीएम-स्वनिधि योजना के तहत बांटे चेक

By धीरज मिश्रा | Updated: March 14, 2024 18:10 IST

PM Modi In Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले साथियों के ठेले, दुकान भले छोटे हों, लेकिन इनके सपने बड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में पहले की सरकारों ने इन साथियों की सुध तक नहीं ली, इनको अपमान सहना पड़ता था

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीएम मोदी ने रेहड़ी-पटरी वालों को किया संबोधितपीएम ने कहा कि इनकी दुकान छोटी होती है लेकिन, सपने बड़े होते हैंपीएम ने इस दौरान पीएम-स्वनिधि योजना के तहत चेक भी वितरित किए

PM Modi In Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले साथियों के ठेले, दुकान भले छोटे हों, लेकिन इनके सपने बड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में पहले की सरकारों ने इन साथियों की सुध तक नहीं ली, इनको अपमान सहना पड़ता था, ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। फुटपाथ पर सामान बेचते हुए  पैसों की जरूरत पड़ जाती थी, तो मजबूरी में महंगे ब्याज पर पैसा लेना पड़ता था। बैंक से इनको लोन ही नहीं मिलता था। क्योंकि बैंक गारंटी मांगता था। इन लोगों के लिए मैं बना गारंटी।

उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी देखी हैं। आपका ये सेवक गरीबी से निकलकर यहां पहुंचा है, मैं गरीबी को जी करके यहां आया हूं। इसलिए जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूछा भी है और पूजा भी है। पीएम स्वनिधि योजना मोदी की ऐसी ही गारंटी है, जो आज रेहड़ी-पटरी, ठेले और ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले लाखों परिवारों की संबल बनी है। आज दिल्ली मेट्रो के लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक मेट्रो प्रोजेक्ट के विस्तार का भी शिलान्यास हुआ।

मेट्रो का दायरा दोगुना हो चुका है

पीएम मोदी ने कहा कि ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ईमानदारी से जुटे हुए हैं। इसके लिए दर्जनों शहरों में मेट्रो सुविधा पर काम हो रहा है। इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। दिल्ली मेट्रो का दायरा भी 10 साल में करीब-करीब दोगुना हो चुका है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में एक हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चलवाई है। दिल्ली के चारों तरफ जो हमने एक्सप्रेस बनवाई है उससे भी ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या कम हो रही है। कुछ दिन पहले ही द्वारका एक्सप्रेस का लोकार्पण भी हुआ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजवाहरलाल नेहरूदिल्लीहरदीप सिंह पुरीBJPभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो