लाइव न्यूज़ :

खत्म नहीं हो रही बीजेपी से टीडीपी की नाराजगी, चंद्रबाबू नायडू ने पूछा- केंद्र के लिए आंध्र प्रदेश भारत का हिस्सा नहीं है?

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 9, 2018 15:30 IST

टीडीपी के अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से असंतोष जाहिर किया है और आने वाले दिनों में बीजेपी से गठबंधन को लेकर बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए हैं। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और टीडीपी मोदी सरकार से बेहद नाराज बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच लगातार दरार बढ़ रही है। गुरुवार (8 फरवरी) को टीडीपी के अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से असंतोष जाहिर किया है और आने वाले दिनों में गठबंधन को लेकर बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए हैं। 

उन्होंने गुरुवार को अपने सांसदों की आपातकाल बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उनकी पार्टी से दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए और आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने यह चर्चा टेली कॉन्फ्रेस के माध्यम से की क्योंकि नायडू इस समय दुबई में हैं।  

बताया जा रहा है कि नायडू मोदी सरकार द्वारा पिछले कुछ दिनों से किए जा रहे रिस्पॉन्स से नाखुश हैं और बैठक में अपने सांसदों से अपना विरोध जारी रखने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कांफ्रेस कॉल के दौरान सवाल किया है कि क्या आंध्र भारत का हिस्सा नहीं है?

आपको बता दें कि दोनों पार्टियों के बीच उस समय दरार नजर आई थी जब एक फरवरी को मोदी सरकार का आम बजट पेश किया गया। बजट को लेकर टीडीपी ने का कहा था कि इस बजट में आंध्र प्रदेश की उपेक्षा की गई है और अपेक्षित बजट नहीं दिया गया। वहीं सूबे के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने बजट वाले दिन 2 फरवरी को ही पार्टी की आपात बैठक बुला ली थी।

सीएम नायडू ने सांसदों को बताया था कि प्रदेश के साथ न्याय नहीं हुआ है। इसके जवाब में एनडीए का साथ छोड़कर दिया जा सकता है, लेकिन अभी बजट सत्र तक इंतजार करेंगे। इसके अलावा टीडीपी सांसद टीजी वेंकटेशन ने भी कहा थी कि उनकी पार्टी के पास तीन विकल्प हैं, जिनमें पहला बीजेपी के साथ रहने की कोशिश और संघर्ष करते रहना, दूसरा टीडीपी के सभी सांसद इस्तीफा दे दें और तीसरा बीजेपी से गठबंधन तोड़ लेना। 

टॅग्स :चंद्रबाबू नायडूबीजेपीमोदी सरकारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए