लाइव न्यूज़ :

जब स्टेज पर CM शिवराज को लंदन से आया PM मोदी का फोन तो करना पड़ा ये काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2018 09:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपनी चार दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पर हैं। लेकिन वह अपनी पार्टी और नेताओं के संपर्क में पूरी तरह से हैं इसका प्रूफ हाल ही में एक मंच पर देखने को भी मिला।

Open in App

भोपाल, 21 अप्रैल:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपनी चार दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पर हैं। लेकिन वह अपनी पार्टी और नेताओं के संपर्क में पूरी तरह से हैं इसका प्रूफ हाल ही में एक मंच पर देखने को भी मिला। इसी बीच पीएम मोदी ने यूके से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगातार दो बार फोन किया और उन्होंने इसको रिसीव नहीं किया।

जिसके बाद जब सुरक्षा गार्ड उन्हें बताता है कि लंदन से पीएम नरेंद्र मोदी का फोन है। उनके फोन कॉल के कारण मंच पर भाषण दे रहे शिवराज को दो बार भाषण छोड़कर मंच के पीछे जाना पड़ा और पीएम से बात करनी पड़ी। बात होने के बाद खुद शिवराज सिंह ने बताया कि फोन पीएम मोदी का आया था, जिस कारण से उनको मंच छोड़ना पड़ा था।

 दरअसल, गुरुवार को मध्य प्रदेश के सीधी और सिंगरौली जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान  थे। वह यहां दो योजनाओं के लिए आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। जिस दौरान लंदन से पीएम मोदी का फोन आया था। सीधी में शिवराज सिंह तेंदू पत्ता संग्राहकों को बोनस का चेक बांट रहे थे। फोन आते ही उन्होंने उसे उठा लिया और बात करने लगे। कहा जा रहा इस दौरान उन्होंने चेक बांटना बंद नहीं किया था।

उन्होंने अपने भाषण में बताया था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लंदन से फोन किया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब उन्होंने मोदी जी को बताया कि वह सिंगरौली में तेंदू पत्ता संग्राहकों के बीच हैं, तो मोदी जी ने आपको प्रणाम कहा है। उन्होंने ये नहीं बताया था कि आखिर पीएम को बार बार उनको फोन करने की नौबत क्यों आई थी।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार