लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, एक साल तक सांसदों को 30 प्रतिशत कम दी जाएगी सैलरी

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 16:11 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सांसदों की वेतन में कटौती करने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसदों की सैलरी में कटौती करने का फैसला नरेंद्र मोदी सरकार ने लिया है। अब एक साल तक सभी सांसदों को 30 प्रतिशत कम सैलरी दी जाएगी।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब, एक साल तक सांसदों को 30 प्रतिशत कम सैलरी दी जाएगी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

इन दो फैसलों में से एक महत्वपूर्ण फैसला यह भी था कि सांसदों की 30 फीसदी सैलरी कटेगी। दूसरे फैसले में दो साल के लिए MPLAD फंड को खत्म कर दिया गया है। इस फंड का इस्तेमाल कोरोना वायरस से लड़ने में किया जाएगा।

इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सांसदों के वेतन में यह कटौती एक साल के लिए होगी। इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल भी स्वेच्छा से इस दौरान 30 फीसदी कम वेतन लेंगे।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी सरकार की कैबिनेट ने भारत में कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए प्रतिकूल स्थितियों से निपटने के लिए व जरूरी प्रबंधन के लिए 2020-21 और 2021-22 के दौरान MPLAD फंड के अस्थायी निलंबन को मंजूरी दी गई है।  इसके तहत 2 साल के लिए सांसदों को इस फंड के माध्यम से जितना लाभ दिया जाता था, सरकार अब उन 7900 करोड़ रुपए का इस्तेमाल इस महामारी से लड़ने के लिए करेगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा के हर सांसद को अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर साल 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसी फंड को वास्तव में MPLAD फंड कहा जाता है। 

अब जब मोदी सरकार ने इस फंड को दो साल के समाप्त करने का फैसला किया है तो इससे 2 साल में करीब 7900 करोड़ रुपये बचेगा, जिसे मोदी सरकार Consolidated Fund के माध्यम से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खर्च करेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन