लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ लिंचिंग विवाद: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने राहुल गांधी को दी लाइव डिबेट करने की चुनौती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 12, 2018 20:38 IST

जयंत सिन्हा की आलोचना करने वालों में उनेक पिता यशवंत सिन्हा भी रहे। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करके कहा कि वो पहले लायक बेटे के नालायक बाप थे और अब वो नालायक बेटे के लायक बाप हैं। 

Open in App

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार (12 जुलाई) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लाइव डिबेट की चुनौती दी है। जंयत सिन्हा ने रामगढ़ लिंचिग मामले के दोषियों को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद माला पहनाकर उनका स्वागत किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने इसके लिए जयंत सिन्हा की आलोचना की थी। जयंत सिन्हा ने बाद में इसके लिए खेद व्यक्त किया था। लेकिन जयंत सिन्हा की आलोचना इतने से थमी नहीं।

जयंत सिन्हा ने खेद जताते हुए कहा, 'वहां जो परिस्थिति थी और जो बातें बाद में कही गईं, या कही जा रही हैं, दोनों में जमीन आसमान का फर्क है। लेकिन  फिर भी अगर किसी को मेरी किसी भी कार्यशैली से पीड़ा पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं। इतना ही नहीं मामला बढ़ने के बाद माफी मांगते हुए उन्होंने कहा है कि मैंने कई बार कहा कि यह मामला न्यायालय के अधीन है। इस मसले पर लंबी चर्चा करना सही नहीं होगा। सभी को न्याय मिलेगा और दोषियों को सजा मिलेगी और जो निर्दोष हैं उन्हें भी न्याय अवश्य मिलेगा और जहां तक माला पहनाने का सवाल है, तो इससे गलत संदेश गया है, जिसका मुझे दुख है।"

मॉब लिंचिंग : केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा बोले- निर्दोष को हर हाल में बचाया जाएगा, दोषी को मिलेगा दंड

 साल 27 जून को करीब 100 कथित गोरक्षकों की भीड़ ने पशु व्‍यापारी अलीमुद्दीन अंसारी की हजारीबाग जिले के रामगढ़ में दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। झारखंड के रामगढ़ जिले में बहुचर्चित मॉब लिचिंग मामले (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) के आठ दोषी लोगों का केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने छह जुलाई को स्वागत किया था। जयंत सिन्हा इस समय वाणिज्य और नागरिक उड्डयन मंत्री हैं।

राहुल गांधी ने जयंत सिन्हा द्वारा मॉब लिंचिंग के दोषियों को माला पहनाने को घृणित कृत्य बताया था। राहुल गांधी ने जयंत सिन्हा के खिलाफ एक याचिका पर दस्तखत की भी अपील की थी।

 

जयंत सिन्हा की आलोचना करने वालों में उनेक पिता यशवंत सिन्हा भी रहे। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करके कहा कि वो पहले लायक बेटे के नालायक बाप थे और अब वो नालायक बेटे के लायक बाप हैं। 

यशवंत सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘‘पहले मैं लायक बेटा का नालायक बाप था। अब भूमिका बदल गई है। यह ट्विटर है। मैं अपने बेटे की करतूत को सही नहीं ठहराता। लेकिन मैं जानता हूं कि इससे और गाली - गलौज होगी। आप कभी नहीं जीत सकते।’’

जयंत सिन्‍हा हजारीबाग लोकसभा सीट से सांसद हैं। भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई इस हत्या के मामले में फास्‍ट ट्रैक कोर्ट ने रिकॉर्ड पांच महीने में सुनवाई करते हुए इस साल 21 मार्च को 11 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। ये आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है।

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जयंत सिन्हाराहुल गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप