लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी इंटरव्यू: PM ने कहा-मेरा विरोध करते हुए कहीं देश के दुश्मन ना हो जाएं, 5 साल में काम किया और कोई दाग नहीं लगने दिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 15, 2019 22:46 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डीडी न्यूज को एक खास इंटरव्यू दिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि हमने एक योजना बनाई है, जिसके तहत हम 7 लाख 50 हजार करोड़ रुपये 10 साल में किसानों के खाते में सीधे भेजेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया एक और इंटरव्यू दिया हैपीएम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर साधा निशानापीएम ने खुद को मिले पुरस्कार और सम्मान पर भी दी सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डीडी न्यूज को एक खास इंटरव्यू दिया है। पीएम ने अपने इंटरव्यू में कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने किसान, गरीब और शोषित लोगों को उठाते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा। 

पीएम मोदी ने सवाल के जवाब देते हुए कहा कि हमने पांच साल में पूरी निष्ठा के साथ काम किया और सरकार पर कोई दाग नहीं लगने दिया है। कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने राजनीतिक माहौल बनाने के लिए किसानों का कर्जमाफ किया। पीएम ने कहा कि जब यूपीए सरकार थी तब किसानों का कर्ज 6 लाख करोड़ रुपये था, सरकार बनने के बाद सिर्फ 52 हजार करोड़ रुपये माफ किया। इससे महज कुछ लाख लोगों का ही कर्ज माफ हुआ।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि हमने एक योजना बनाई है, जिसके तहत हम 7 लाख 50 हजार करोड़ रुपये 10 साल में किसानों के खाते में सीधे भेजेंगे।  चुनाव के वक्त में विदेशों से मिल रहे पुरस्कारों पर पीएम मोदी ने अपना पक्ष रखा, उन्होंने कहा कि दूसरे देश देते हैं तो समय नहीं देखते हैं। सऊदी अरब गया तो सबसे बड़ा सम्मान दिया, फिलीस्तीन ने भी दिया। आज पूरे विश्व में भारत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 55 साल कांग्रेस ने देश में घोर अन्याय किया है। पुलवामा हमले की बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक पर बीते दिनों जिस तरह से सियासत हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक विरोध चाहे हो, लेकिन मोदी का विरोध करते करते भारत के दुश्मन न बनें, ये सीमा सबको बनानी चाहिए। 

यूपी में लोकसभा में प्रदर्शन पर पीएम ने कहा कि जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है, मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है। वहां के लोग अच्छे से राजनीति को समझ चुके हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश को लेकर कयास लगाना बंद कीजिए। इतना ही नहीं उन्होनें कहा कि राजनीतिक विरोध चाहे हो, लेकिन मोदी का विरोध करते करते भारत के दुश्मन न बने ये सीमा सबको बनानी चाहिए। मोदी के खिलाफ बोलते बोलते देश के खिलाफ कोई न बोले, ये जरूरी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील