लाइव न्यूज़ :

असम दौरे पर PM नरेंद्र मोदी ने AFSPA को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- पूरे पूर्वोत्तर से हटाने के प्रयास जारी

By विशाल कुमार | Updated: April 28, 2022 14:23 IST

मोदी ने असम के कार्बी आंगलोंग जिले के लोरिंगथेपी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से पूर्वोत्तर के कई राज्य आफ्स्पा के दायरे में थे। लेकिन पिछले आठ वर्षों में, स्थायी शांति और बेहतर कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण हमने क्षेत्र के कई हिस्सों से अधिनियम के प्रावधानों को हटा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने असम के कार्बी आंगलोंग जिले के लोरिंगथेपी में एक जनसभा को संबोधित किया।मोदी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पूर्वोत्तर में हिंसक घटनाओं में 75 फीसदी की गिरावट आई है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम 23 जिलों से आफ्स्पा को हटा दिया गया है।

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार  पूरे पूर्वोत्तर को सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (आफ्स्पा) को हटाने का प्रयास कर रही है।

मोदी ने असम के कार्बी आंगलोंग जिले के लोरिंगथेपी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से पूर्वोत्तर के कई राज्य आफ्स्पा के दायरे में थे। लेकिन पिछले आठ वर्षों में, स्थायी शांति और बेहतर कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण हमने क्षेत्र के कई हिस्सों से अधिनियम के प्रावधानों को हटा दिया।

बता दें कि, पिछले साल दिसंबर में नागालैण्ड के मोन जिले में 14 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बार आफ्स्पा को हटाए जाने को लेकर एक बार फिर से बहस तेज हो गई थी। मार्च में केंद्र ने क्षेत्र में कानून के दायरे में अशांत क्षेत्रों को कम किया।

मोदी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पूर्वोत्तर में हिंसक घटनाओं में 75 फीसदी की गिरावट आई है और इसीलिए मेघालय और त्रिपुरा को आफ्स्पा के दायरे से हटा दिया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम 23 जिलों से आफ्स्पा को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों के साथ ही नागालैण्ड और मणिपुर के हिस्सों से भी आफ्स्पा को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने के लिए अंग्रेजों ने नागरिक पुलिस की सहायता में सशस्त्र बलों को जोड़ने के लिए अगस्त 1942 में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अध्यादेश लागू किया था।

औपनिवेशिक समय के इस कानून को भारतीय संसद ने 1958 में मंजूरी दे दी और यह कानून सशस्त्र बलों को अशांत क्षेत्रों में सार्वजनिक व्यवस्था को नियंत्रित करने और बनाए रखने की अनुमति देता है।

मोदी ने पिछले सितंबर में कार्बी आंगलोंग में छह विद्रोही संगठनों के साथ-साथ 2020 में तीन बोडो संगठनों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए शांति समझौते की भी प्रशंसा की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअसमNortheastनागालैंडमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण