लाइव न्यूज़ :

Amit Shah Reply Arvind Kejriwal: '75 साल का रिटायरमेंट नरेंद्र मोदी के लिए नहीं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: May 11, 2024 17:12 IST

Amit Shah Reply Arvind Kejriwal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को करारा जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, मोदी 75 साल के हो रहे हैं तो आप एंड पार्टी को खुश होने की जरूरत नहींशाह ने कहा कि तीसरी बार भी पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगेअरविंद केजरीवाल ने कहा, अमित शाह होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री

Amit Shah Reply Arvind Kejriwal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को करारा जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो रहे हैं तो उन्हें और उनकी पार्टी को आनंदित होने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा कि तीसरी बार भी पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे। शाह ने कहा कि 75 साल का रिटायरमेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नहीं है।

दरअसल, अमित शाह एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि आप देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। इस पर अमित शाह ने यह प्रतिक्रिया दी। शाह ने कहा कि बीजेपी के संविधान में ये नहीं लिखा है कि मोदीजी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। शाह ने कहा कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और कार्यकाल पूरा करेंगे।

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केजरीवाल और पूरा इंडी गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब मोदी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूंढ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में मोदी देश को नये शिखर पर ले जाएंगे।

क्या कहा केजरीवाल ने

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को आदमी पार्टी कार्यालाय से अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2014 में पीएम मोदी ने एक नियम बनाया कि अगर कोई नेता 75 साल का होता है तो वह रिटायर हो जाएगा। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी आदि जैसे दिग्गज नेता इस नियम का पालन करते हुए पार्टी से रिटायर हो गए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालअमित शाहनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024BJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर