लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi 5 Guarantee: ममता के गढ़ में मोदी ने बंगाल के लोगों को दी 5 गारंटी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 12, 2024 13:05 IST

Narendra Modi 5 Guarantee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां पर मोदी ने लोगों को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने किया चुनावी सभा को संबोधित मोदी ने बंगाल के लोगों को दी 5 गारंटी मोदी ने कहा, वो देश के पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएंगे

Narendra Modi 5 Guarantee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां पर मोदी ने लोगों को संबोधित किया। पीएम ने बंगाल के लोगों को 5 गारंटी दी। पीएम ने कहा कि जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। जब तक मोदी है,एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा। जब तक मोदी है, रामनवमी मनाने से, भगवान राम की पूजा से कोई आपको रोक नहीं पाएगा। जब तक मोदी है, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कोई पलट नहीं पाएगा।

जब तक मोदी है, सीएए कानून को भी कोई रद्द नहीं कर पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन पांच गारंटी के अलावा प्रदेश की मुखिया ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि आज स्थिति ये है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती। बंगाल में टीएमसी सरकार रामनवमी नहीं मनाने देती। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने भी राम मंदिर के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है।

पीएम ने आगे कहा कि एक समय था, जब बंगाल में एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक खोज हुआ करती थीं, आज टीएमसी के राज में जगह-जगह बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है।एक समय था, जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था, लेकिन आज टीएमसी के संरक्षण में यहां घुसपैठी फल-फूल रहे हैं। 

पीएम ने कहा कि देश की आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं, लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो। कांग्रेस और इंडी अलायंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया। 2014 में आपने मोदी को मौका दिया, मोदी ने ठाना है कि वो देश के पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालWest Bengal BJPटीएमसीहुगलीhooghly-pc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप