लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi: मोदी पहले भारतीय नेता, 'एक्स' पर 100 मिलियन फॉलोवर, जानिए किस नेता के कितने फॉलोवर

By धीरज मिश्रा | Updated: July 15, 2024 13:16 IST

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। एक्स एकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्स एकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर 100 मिलियन करने वाले पहले भारतीय नेता बन गए हैं मोदी2009 में बनाया था एकाउंट

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। एक्स एकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर हो चुके हैं। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय नेता बन गए हैं। पीएम के एक्स हैंडल पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी का एकाउंट साल 2009 में ट्विटर जो कि अब एक्स है, इस पर बनाया गया था।

पीएम मोदी की लोकप्रियता देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर लगातार उनके फैंस की संख्या बढ़ती गई। खासतौर पर एक्स एकाउंट पर। चलिए जानते हैं कि एक्स एकाउंट पर पीएम मोदी के अलावा किस भारतीय नेता के कितने फॉलोअर हैं।

एक्स पर मोदी का दबदबा

एक्स पर फॉलोअर की बात करे तो पीएम मोदी पहले नंबर पर हैं। 'एक्स' पर नरेंद्र मोदी 100 मिलियन के पार हैं। यानि की मोदी के 10 करोड़ प्रशंसक उन्हें एक्स पर फॉलो करते हैं। पीएम मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - 29.5 मिलियन (2 करोड़ 90 लाख)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - 27.5 मिलियन (2 करोड़ 75 लाख) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 26.4 मिलियन (2 करोड़ 64 लाख) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - 19.9 मिलियन  (1 करोड़ 99 लाख)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - 8.7 मिलियन (80 लाख 70 हजार), कांग्रेस नेता शशि थरूर - 8.4 मिलियन (80 लाख 40 हजार) बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - 7.4 मिलियन (70 लाख 40 हजार), बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू यादव का 6.3 मिलियन (60 लाख 30 हजार), बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव - 5.2 मिलियन (50 लाख 20 हजार), एम के स्टालिन 3.8 मिलियन (30 लाख 80 हजार।

इन प्लेटफॉर्म पर भी मोदी का दबदबा

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल में करीब 3 करोड़ फॉलोअर्स बढ़े। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी तेजी से उनके फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। यूट्यूब पर जहां 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, वहीं, इंस्टाग्राम पर 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटरइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी