लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर पर महंत नरेंद्र गिरी का अल्टीमेटम, कहा- कुंभ के बाद अयोध्या का रूख करेंगे संत, शुरू होगा निर्माण

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2019 19:13 IST

नरेंद्र गिरी से पहले पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी बीजेपी के रवैये पर नाराजगी जता चुके हैं।

Open in App

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने राम मंदिर पर बीजेपी को घेरते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी की दिलचस्पी राम मंदिर बनाने में नहीं है। साथ ही नरेंद्र गिरी ने साफ किया कुंभ के बाद सभी संत अयोध्या में जुटेंगे और मंदिर बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नरेंद्र गिरी ने कहा, 'कुंभ के मेले के बाद हमने फैसला किया है कि सभी संत अयोध्या में मिलेंगे और राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू होगा। बीजेपी राम मंदिर बनाने में दिलचस्पी नहीं ले रही है क्योंकि वे चुनाव के लिए इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं।' 

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 29 जनवरी से शुरू हो सकती है। इस मामले की आखिरी सुनवाई में पांच जजों की बेंच का गठन किया गया था लेकिन जस्टिस यूयू ललित ने आपत्ति जताये जाने के बाद खुद को इससे अलग कर लिया था।

नरेंद्र गिरी से पहले पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी बीजेपी के रवैये पर नाराजगी जता चुके हैं और यहां तक कह दिया अगर कांग्रेस ने मंदिर निर्माण को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया तो विहिप इस पार्टी को समर्थन देने पर विचार कर सकती है। हालांकि, बाद में आलोक ने अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया और कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राम माधवकुम्भ मेलाविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

बॉलीवुड चुस्कीVHP की आपत्ति के बाद पूनम पांडे को पुरानी दिल्ली की लव कुश रामलीला से हटाया गया, निभाती मंदोदरी की भूमिका

भारतMaharashtra: ‘केवल हिंदुओं’ के लिए गरबा में प्रवेश के लिए वीएचपी ने तय किए ये नियम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी