लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामला : अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ईडी के समक्ष पेश

By भाषा | Updated: September 3, 2021 11:01 IST

Open in App

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, हैदराबाद में 2017 में मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ होने के संबंध में धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुई। ईडी ने उन्हें पेश होने के लिए सम्मन भेजा था। इससे पहले ईडी ने एलएसडी और एमडीएमए जैसे महंगे नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने के सनसनीखेज गिरोह के संबंध में तेलुगु फिल्म उद्योग की 10 हस्तियों को सम्मन भेजा था। तेलंगाना के मद्यनिषेध और आबकारी विभाग ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। ईडी ने इस मामले में तेलुगु फिल्म निदेशक पुरी जगन्नाथ और अभिनेत्री चार्मी कौर से पूछताछ की है। मादक पदार्थ के इस गिरोह का भंडाफोड़ जुलाई 2017 में हुआ था और मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए थे और एक अमेरिकी नागरिक, एक पुर्तगाली नागरिक, एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले बीटेक डिग्रीधारक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह के संबंध में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म उद्योग) के कुछ लोगों के नाम सामने आए थे। तेलंगाना मद्यनिषेध और आबकारी विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने टॉलीवुड से जुड़े कथित मादक पदार्थ के मामले की भी जांच की थी और तब तेलुगु फिल्म उद्योग से जुड़े 11 लोगों से पूछताछ की गई थी। एसआईटी ने उनसे यह पता लगाने के लिए पूछताछ की थी कि क्या उनका इस मामले में गिरफ्तार लोगों के साथ ग्राहक या आपूर्तिकर्ता के तौर पर कोई संबंध रहा है? उस समय एसआईटी ने रकुल प्रीत से भी पूछताछ की थी। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में भी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उनसे पूछताछ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos