लाइव न्यूज़ :

सिख दंगा के लिए नरसिंह राव दोषीः मनमोहन सिंह, भाजपा ने पूछा, अगर राव इतने ‘बुरे’ थे तो वह 1991 में वित्त मंत्री क्यों बने थे

By भाषा | Updated: December 5, 2019 18:49 IST

सिंह पर तंज कसते हुए भाजपा ने पूछा कि अगर राव इतने ‘बुरे’ थे तो वह 1991 में उनकी सरकार में उन्हें वित्त मंत्री क्यों बने थे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दंगों के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया जो इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उसी रात को प्रधानमंत्री बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देजावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास ऐसी स्थिति में सेना को तैनात करने के लिए आदेश देने का अधिकार है।गुजराल के बेटे और अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल ने सच बोलने के लिए सिंह की तारीफ की।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि अगर तत्कालीन गृह मंत्री पी वी नरसिंह राव सेना को बुलाने के सुझावों पर ध्यान देते तो 1984 के सिख विरोधी दंगों को टाला जा सकता था।

भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दंगों के लिए बृहस्पतिवार को राजीव गांधी को जिम्मेदार बताया। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने बुधवार को कहा था कि गुजराल ने राव को सिख विरोधी हिंसा को रोकने के लिए सेना बुलाने का सुझाव दिया था।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या किये जाने के बाद सिखों के खिलाफ हिंसा हुई थी। इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को हत्या कर दी गई थी। सिंह ने कहा, ‘‘ जब 1984 की दुखद घटना हुई थी, गुजराल जी उस दुखद शाम को तत्कालीन गृह मंत्री पी वी नरसिंह राव के पास गए थे और उनसे कहा था कि स्थिति गंभीर है और सरकार के लिए जरूरी है कि जल्द से जल्द सेना को बुलाए। अगर इस सलाह पर ध्यान दिया जाता तो शायद 1984 में हुए नरसंहार को टाला जा सकता था।’’

सिंह पर तंज कसते हुए भाजपा ने पूछा कि अगर राव इतने ‘बुरे’ थे तो वह 1991 में उनकी सरकार में उन्हें वित्त मंत्री क्यों बने थे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दंगों के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया जो इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उसी रात को प्रधानमंत्री बने थे।

जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास ऐसी स्थिति में सेना को तैनात करने के लिए आदेश देने का अधिकार है। मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ राजीव गांधी ने बाद में यह कहकर दंगों का समर्थन किया कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।’’ गुजराल के बेटे और अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल ने सच बोलने के लिए सिंह की तारीफ की। 

टॅग्स :कांग्रेसराजीव गाँधीमनमोहन सिंहसिख1984 सिख विरोधी दंगेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?