लाइव न्यूज़ :

"नेता जी ने लोकसभा में कहा था, 'मेरी कामना है मोदी जी पुनः PM बनें", बागी सपा नेता नारद राय ने अखिलेश यादव को याद दिलाया

By आकाश चौरसिया | Updated: May 28, 2024 13:22 IST

Lok Sabha Election 2024: पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय सपा से बागी होने के बाद अब भाजपा का हाथ थामने में कामयाब हुए। हालांकि, बगावत तब शुरू हुई, जब सपा ने उनका टिकट काटकर बलिया से सनातन पांडेय को उम्मीदवार बना दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनावों के बीच सपा से बागी हुए नारद राय ने भाजपा का थामा हाथसाथ ही अखिलेश यादव को दिलाया यादजिसमें पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने कहा, नरेंद्र मोदी पुन: पीएम बनें

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी  से टिकट न मिलने से नाराज मुलायम सिंह यादव और अखिलेश सरकार में मंत्री नारद राय ने बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस भेंट से पहले उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक की, जिसमें उन्होंने अपने फैसले को सबके सामने रखा और भारी मात्रा में आए समर्थकों ने उनका पुरजोर समर्थन भी किया। हालांकि, इस बैठक का सीधा सा एक मतलब ये भी था कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी ताकत का एहसास कराना था। 

इस बैठक में उन्होंने पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की उस बात को दोहराया, जब नेता जी ने कहा, "यदि अपने लोगों के सम्मान पर आंच आये तो किसी से भी बगावत कर जाना लेकिन झुकना मत! नेता जी आपका दिया गुरु मंत्र अंतिम सांस तक याद रखूँगा और अपने लोगों के लिए सदैव लड़ूँगा!"

असल में ये बगावत तब से शुरू हुई, जब सपा ने बलिया से नारद राय को टिकट नहीं दिया, जबकि उनकी जगह सनातन पांडेय को सपा ने इनाम देते हुए लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार बना दिया। बीएसपी से लल्लन सिंह यादव सहित यहां कुल 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर इस सीट से 8 बार चुनाव जीते थे। लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट समाजवादी पार्टी के टिकट पर चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर के पास आ गई। फिर कहीं, जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे से भाजपा को यहां विजय पताखा मिली। हालांकि, इस जीत को हैट्रिक में बदलने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को यहां से टिकट दिया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारतराष्ट्रवाद को धार देकर विपक्ष के पीडीए फार्मूले को काटेंगे सीएम योगी! लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा पूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?