लाइव न्यूज़ :

नकवी ने कहा, मोदी सरकार ने हज सब्सिडी के ‘‘छल’’ को ‘‘ईमानदारी के बल’’ से ख़त्म किया

By भाषा | Updated: June 25, 2019 13:31 IST

इस वर्ष 2340 महिलाएं बिना मेहरम के हज पर जा रही हैं जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1180 थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब द्वारा भारत का हज कोटा दो लाख किये जाने का नतीजा है कि आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार सहित देश के सभी बड़े प्रमुख राज्यों से सभी हज आवेदक हज 2019 पर जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर के 21 हवाई अड्डों से 500 से ज्यादा उड़ानों के जरिये रिकॉर्ड दो लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी सब्सिडी के इस वर्ष हज पर जायेंगे।हज यात्रियों में एक लाख 40 हजार हज यात्री भारतीय हज कमेटी और 60 हजार ‘हज यात्री हज ग्रुप ऑर्गनाइजर’ (एचजीओ) के जरिये हज पर जायेंगे।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने हज सब्सिडी के ‘‘छल’’ को ‘‘ईमानदारी के बल’’ से ख़त्म किया है।

हज कोर्डिनेटर, हज असिस्टेंट आदि के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के दौरान नकवी ने कहा कि हमारी ईमानदार-पारदर्शी व्यवस्था का नतीजा है कि सब्सिडी ख़त्म होने के बाद भी हज यात्रियों पर गैर जरूरी बोझ नहीं पड़ने पाया और देश के इतिहास में सबसे ज्यादा भारतीय मुसलमान इस वर्ष हज यात्रा पर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की सुरक्षा एवं बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रभावी कदम उठाये हैं और इस विषय पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि हज 2019 पर जाने वाले हज यात्रियों की सहायता के लिए 620 हज कोर्डिनेटर, असिस्टेंट हज अफसर, हज असिस्टेंट, डॉक्टर, पारा-मेडिक आदि की सऊदी अरब में नियुक्ति की गई है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।

नकवी ने कहा कि देश भर के 21 हवाई अड्डों से 500 से ज्यादा उड़ानों के जरिये रिकॉर्ड दो लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी सब्सिडी के इस वर्ष हज पर जायेंगे। इन हज यात्रियों में एक लाख 40 हजार हज यात्री भारतीय हज कमेटी और 60 हजार ‘हज यात्री हज ग्रुप ऑर्गनाइजर’ (एचजीओ) के जरिये हज पर जायेंगे।

हज समूह आयोजकों को भी 10 हजार हज यात्रियों को हज कमिटी ऑफ इंडिया के निर्धारित पैकेज पर ही ले जाना होगा। मंत्री ने कहा कि इस वर्ष बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुनी होगी।

इस वर्ष 2340 महिलाएं बिना मेहरम के हज पर जा रही हैं जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1180 थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब द्वारा भारत का हज कोटा दो लाख किये जाने का नतीजा है कि आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार सहित देश के सभी बड़े प्रमुख राज्यों से सभी हज आवेदक हज 2019 पर जा रहे हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारमुख्तार अब्बास नक़वीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप