लाइव न्यूज़ :

लोकमत एक्सक्लूसिव: बंद नहीं होगा NAMO टीवी, चुनाव बाद आयोग को भाजपा देगी खर्च का ब्यौरा

By संतोष ठाकुर | Updated: April 11, 2019 10:58 IST

बीजेपी ने कहा है कि हमारे पास इस तरह का कोई भी आदेश या सलाह नहीं आई है जिसमें यह कहा गया हो कि नमो टीवी को बंद किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने कहा- नमो टीवी के ब्यौरे चुनाव आयोग के साथ साझा करने में समस्या नहींनमो टीवी का प्रसारण सभी नियमों के अनुपालन के साथ हो रहा है।

NAMO टीवी के आफॅ एयर होने या इसके प्रसारण को रोके जाने पर भाजपा ने कहा है कि यह गलत है। यह पहले की तरह चलता रहेगा। हमें चुनाव आयोग या सुप्रीम कोर्ट से ऐसा कोई आदेश हासिल नहीं हुआ है। अगर जरूरत हुई तो हम चुनाव के बाद इससे संंबंधित खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को देने के लिए तैयार है। 

भाजपा के सोशल मीडिया के प्रभारी अमित मालवीय ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि NAMO टीवी को लेकर इतना हल्ला क्यों हो रहा है, यह उनकी समझ से बाहर है। इसकी वजह यह है कि नमो टीवी का प्रसारण सभी नियमों के अनुपालन के साथ हो रहा है। ऐसे में किसी को इससे क्या दिक्कत हो सकती है। 

उन्होंने कहा कि नमो टीवी चलता रहेगा। हमारे पास इस तरह का कोई भी आदेश या सलाह नहीं आई है जिसमें यह कहा गया हो कि NAMO टीवी को बंद किया जाए। अगर इस तरह का कोई आदेश आता है तो उसके अनुरूप हम अपना पक्ष जाहिर कर सकते हैं। लेकिन जब कोई सलाह-आदेश ही नहीं है तो फिर हम इस पर क्या कह सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर NAMO टीवी के खर्च को भाजपा के चुनावी बजट में शामिल करने को लेकर कोई आदेश आता है तो हम चुनाव के बाद निश्चित तौर पर उसका ब्यौरा चुनाव आयोग को देंगे। हम सभी प्रसारण नियम के अनुसार कर रहे हैं और उससे संंबंधित सभी ब्यौरे चुनाव आयोग के साथ साझा करने में हमें किसी तरह की समस्या नहीं है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील