लाइव न्यूज़ :

जिस शख्स ने महज 8 महीने में बना दिया था मोटेरा स्टेडियम, उसे नहीं मिला 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का न्योता

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 24, 2020 11:38 IST

बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष मृगेश जयकृष्ण ने मोटेरा स्टेडियम को 1983 में बनाया था। इसे तैयार होने में 8 महीने और 13 दिन का वक्त लगा था। बाद में इसी स्टेडियम को एक लाख से ज्यादा लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम में परिवर्तित किया गया है। इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल स्टेडियम है। 

Open in App
ठळक मुद्देमोटेरा स्टेडियम को महज 8 महीने में बनाने वाले मृगेश जयकृष्ण ने ट्रंप के कार्यक्रम का न्योता मिलने से इनकार किया है।बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष मृगेश जयकृष्ण ने मोटेरा स्टेडियम को 1983 में बनाया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से कर रहे हैं। इस दौरान अहमदाबाद के जिस मोटेरा स्टेडियम में वह नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में एक लाख लोगों से रूबरू होंगे, उसमें इस स्टेडियम को बनाने वाले शख्स को आमंत्रित नहीं किया गया है। 

मोटेरा स्टेडियम को महज 8 महीने में बनाने वाले मृगेश जयकृष्ण ने ट्रंप के कार्यक्रम का न्योता मिलने से इनकार किया है। बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष मृगेश जयकृष्ण ने मोटेरा स्टेडियम को 1983 में बनाया था। इसे तैयार होने में 8 महीने और 13 दिन का वक्त लगा था। बाद में इसी स्टेडियम को एक लाख से ज्यादा लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम में परिवर्तित किया गया है। इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल स्टेडियम है। 

मृगेश कृष्णा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के भी पूर्व उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में मोटेरा स्टेडियम में एक लाख दस हजार लोग बैठ सकते हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बताया जा रहा है। 36 साल पहले यह 63 एकड़ की केवल बंजर और ऊबड़-खाबड़ जमीन थी। 

अहमदाबाद मिरर की खबर के मुताबिक, मृगेश जयकृष्ण ने बताया कि स्पोर्ट्स क्लब ऑफ गुजरात के पास पुराने सरदार पटेल स्टेडियम में मैचों के लिए बार-बार होने वाले झगड़े ने एक नए क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के विचार को जन्म दिया था। 

मृगेश जयकृष्ण की फाइल फोटो। (Image Courtesy: Ahmedabad Mirror)

स्पोर्ट्स क्लब ऑफ गुजरात के अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके 76 साल के उद्योगपति मृगेश ने बताया, ''जब भी हम मैच आयोजित करते थे, स्टेडियम का प्रबंधन एएमसी और जीसीए द्वारा किया जाता था। बदले में हमें कई अधिकारियों को कॉम्पलिमेंटरी पास देने होते थे। पैवेलियन पास जीसीए के लिए पैसा कमाने के लिए मुख्य साधन थे। अधिकारी मुफ्त में इन पासों को मांगेंगे, इससे आजिज आकर मैंने एक नया स्टेडियम बनाने के लिए विचार किया।''

जयकृष्ण ने तत्कालीन मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी से जमीन के लिए संपर्क किया। सोलंकी ने एक और स्टेडियम बनाने की जयकृष्ण की योग्यता देखी और मोटेरा में जमीन आवंटित कर दी। सोलंकी अपनी ही पार्टी के नेताओं के कट्टर विरोध के बावजूद हमारे जयकृष्ण के साथखड़े रहे। जयकृष्ण ने कहा,  ''भूखंड को हासिल करने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। हमें पता था कि हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं।”

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमोदी सरकारमोटेरा (सरदार पटेल) क्रिकेट स्टेडियम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे