लाइव न्यूज़ :

Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड की इस सीट पर बीजेपी तीसरी बार मार सकती है बाजी, क्या रोक पाएगी कांग्रेस, जानें अब तक आंकड़ें

By रुस्तम राणा | Updated: April 1, 2024 20:26 IST

2014  के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में यहां भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी जीते तो 2019 से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीष रावत को यहां से हाराया था। इस बार भी भाजपा ने अजय भट्ट पर भरोसा जताया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2014  के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में यहां भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी जीते2019 से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट इस संसदीय क्षेत्र के सांसद हैंइस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के युवा प्रत्याशी प्रकाश जोशी से होने जा रहा है

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटें हैं। इन्हीं पांच लोकसभा सीटों में एक सीट है- नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में नैनीताल की 5 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। नैनीताल में पहाड़ी और मैदानी इलाके हैं तो ऊधमसिंह नगर तराई बेल्‍ट में आता है। यह सीट 2009 लोकसभा चुनाव में अस्तिव में आई थी। इस दौरान कांग्रेस के केसी सिंह बाबा यहां से पहले सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2014 और फिर 2019 के चुनाव से यह सीट बीजेपी के पास रही है। यदि 2024 के चुनाव में कांग्रेस इस सीट से भाजपा की जीत नहीं रोक पाती तो यहां से भाजपा की हैट्रिक लगने से कोई नहीं रोक सकता। 

इस लोकसभा सीट में आती हैं 14 विधानसभाएं

इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें से पांच नैनीताल जिले (भीमताल, हल्द्वानी, कालाढुंगी, लालकुआं, नैनीताल) में और नौ ऊधमसिंह नगर (बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर, सितारगंज) में पड़ती हैं। इन 14 में आठ सीटों पर बीजेपी काबिज है जबकि बाकी छह पर कांग्रेस का कब्जा है। 

प्रत्याशियों पर एक नज़र 

2014  के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में यहां भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी जीते तो 2019 से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीष रावत को यहां से हाराया था। इस बार भी भाजपा ने अजय भट्ट पर भरोसा जताया है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के युवा प्रत्याशी प्रकाश जोशी से होने जा रहा है। इनके अलावा बसपा प्रत्याशी अख्तर अली माहीगीर भी चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने यहां अच्छी खासी तादात में मुस्लिम वोट बैंक के चलते मस्लिम चेहरे को तवज्जो दी है। 

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा के समीकरण

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की आबादी 25 लाख (अनुमानित) है। ग्रामीण जनसंख्‍या 63.11 फीसदी है जबकि 36.89 फीसदी जनता शहरों में बसती है। इनमें से करीब 19 लाख मतदाता है। पुरुष वोटर्स लगभग 10 लाख और महिला वोटर्स की संख्या करीब 9 लाख है। SC/ST समुदाय की हिस्सेदारी करीब 21 फीसदी है। 17-18% ओबीसी और 15-18% क्षत्रिय व ब्राह्मण हैं। आबादी में 15% हिस्सा मुसलमानों का है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तराखंड लोकसभा चुनाव २०२४नैनीताल लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 मिनट के लिए 1,500 रुपये: 'अनुचित' पार्किंग फाइन को लेकर टूरिस्ट और नैनीताल नगर निगम के बीच झड़प

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई