लाइव न्यूज़ :

नैनी सेंट्रल जेलः औचक निरीक्षण में बैरकों से गांजा, 49 लाइटर, आठ चाकू,  चार सरिया, सरौता, पांच कैंची, पेन ड्राइव, आठ ब्लेड बरामद

By भाषा | Updated: July 8, 2019 12:53 IST

इस दौरान मिली डायरी में कई फोन नंबर हैं जिन्हें खंगाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सघन तलाशी में गांजा और ताश की कई गड्डियां भी मिली हैं। इन बरामदगियों के बारे में उच्च स्तर पर अवगत कराया जाएगा और जेल की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास नियमित तौर पर जारी रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे जिलाधिकारी ने कहा, इस बारे में सख्ती की जा रही है और जेल अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इससे पूर्व 30 जून, 2019 को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में सेंट्रल जेल नैनी का औचक निरीक्षण किया था।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के नेतृत्व में रविवार की शाम सेंट्रल जेल नैनी का औचक निरीक्षण कर सभी बैरकों की सघन तलाशी ली गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों से 49 लाइटर, आठ चाकू, दो सूजा, चार लोहे की सरिया, एक सरौता, पांच कैंची, एक पेन ड्राइव, आठ ब्लेड और एक डायरी बरामद की। प्रयागराज जिले के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी ने संवाददाताओं को बताया कि इस औचक निरीक्षण में जिले के आठ मजिस्ट्रेट, आठ एएसपी एवं सीओ और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

इस दौरान मिली डायरी में कई फोन नंबर हैं जिन्हें खंगाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सघन तलाशी में गांजा और ताश की कई गड्डियां भी मिली हैं। इन बरामदगियों के बारे में उच्च स्तर पर अवगत कराया जाएगा और जेल की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास नियमित तौर पर जारी रहेंगे।

यह पूछे जाने पर कि ये प्रतिबंधित वस्तुएं जेल में कैसे पहुंच रही हैं, इस पर जिलाधिकारी ने कहा, इस बारे में सख्ती की जा रही है और जेल अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए शासन से पत्रचार भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 30 जून, 2019 को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में सेंट्रल जेल नैनी का औचक निरीक्षण किया था और सघन तलाशी में कई प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गई थीं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराजयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण