लाइव न्यूज़ :

नायडू ने युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक बनाने पर बल दिया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:08 IST

Open in App

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने युवाओं को देश के गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने की जरूरत पर शनिवार को बल दिया।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृष्णदेव राय जैसे महान शासकों की कहानियों को इतिहास की किताबों में प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरित हो सके।उपराष्ट्रपति ने कर्नाटक के बल्लारी जिले में तत्कालीन विजयनगर साम्राज्य के केंद्र हम्पी का दौरा करने के बाद एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ऐतिहासिक स्थान लोगों को समृद्ध और जीवंत अतीत की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा, "मैं सभी शिक्षण संस्थानों से ऐतिहासिक महत्व के स्थानों की विद्यार्थियों की यात्रा आयोजित करने का आग्रह करना चाहता हूं ताकि वे हमारी समृद्ध और गौरवशाली विरासत से भलीभांति परिचित हो सकें।" नायडू ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा ने उन्हें अपने पूर्वजों की दूरदृष्टि और कौशल को लेकर गर्व से भर दिया।हरिहर राय और बुक्का राय ने विजयनगर साम्राज्य की 1336 में कृष्णा और तुंगभद्रा नदियों के बीच स्थापना की थी और कृष्णदेवराय के शासनकाल में विजयनगर साम्राज्य अपने स्वर्ण युग में पहुंच गया।नायडू ने कहा, "इस अवधि के दौरान तेलुगु साहित्य अपनी ऊंचाइयों पर पहुंचा और विजयनगर मध्यकालीन भारत का सबसे प्रसिद्ध महानगर बन गया।" उन्होंने कहा कि किलों, राजमहलों, मंदिरों और बाजारों के अवशेष विजयनगर साम्राज्य की भव्यता की गवाही देते हैं। उन्होंने कहा कि हम्पी के प्रत्येक स्मारक में एक विशिष्टता है, जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है और इसकी सांस्कृतिक महानता को दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया