लाइव न्यूज़ :

नायडू ने सूचित किया कि संसद के बजट सत्र की अवधि सात अगस्त तक बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: July 26, 2019 13:41 IST

पूर्व में सत्र की अवधि 26 जुलाई अर्थात आज तक ही थी। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने कहा कि सदन की बैठक सात अगस्त तक बढ़ा दी गई है। नायडू ने कहा कि सत्र की इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ को लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी है।तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सुझाव दिया कि सत्र की बढ़ाई गई अवधि में प्रश्नकाल नहीं होगा।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को सदन को सूचित किया कि संसद के बजट सत्र की अवधि सात अगस्त तक बढ़ा दी गई है ताकि आवश्यक सरकारी विधायी कामकाज संपन्न हो सके।

पूर्व में सत्र की अवधि 26 जुलाई अर्थात आज तक ही थी। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने कहा कि सदन की बैठक सात अगस्त तक बढ़ा दी गई है। नायडू ने कहा कि सत्र की इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा।

सत्र की बढ़ी हुई अवधि के लिए सरकार के एजेंडे की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को रोकने के लिए ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’, कंपनी (संशोधन) विधेयक 2019, मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2019 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन विधेयक 2019 सहित अन्य विधेयकों को सदन में पेश किया जाएगा।

‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ को लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सुझाव दिया कि सत्र की बढ़ाई गई अवधि में प्रश्नकाल नहीं होगा इसलिए शून्यकाल का समय बढ़ाया जाना चाहिए।

शून्यकाल का समय 11 बज से 12 बजे के बजाय हर दिन 11 बजे से एक बजे तक कर दिया जाना चाहिए ताकि सदस्य ज्यादा से ज्यादा मुद्दे उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी सदस्यों ने मीडिया को मजबूत करने के मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा के लिए नोटिस दिया है।

इस पर सभापति ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को ही निचले सदन में सत्र को सात अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :संसद बजट सत्रएम. वेकैंया नायडूमोदी सरकारतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया