लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर बनाएंगे 7000 किलो 'राम हलवा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 7, 2024 10:55 IST

अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह के तैयारियों के मध्य नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के शेफ विष्णु मनोहर अयोध्या जा रहे हैं, बनाएंगे 7000 किलोग्राम 'राम हलवा'राम हलवा बनाने के लिए बनाई गई विशेष कढ़ाई का वजन 1300 से 1400 किलोग्राम हैराम लला को भोग लगाने के बाद राम हलवा प्रसाद के रूप में करीब डेढ़ लाख लोगों में बांटा जाएगा

नागपुर:अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह के तैयारियों के मध्य नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं। विष्णु मनोहर 22 जनवरी के दिन मंगिर समारोह में 7000 किलोग्राम 'राम हलवा' तैयार करेंगे, जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विष्णु मनोहर ने राम मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन के लिए 12 हजार लीटर की क्षमता वाली एक विशेष कढ़ाई बनाई है, जिसमें वह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम हलवा तैयार करेंगे।

शेफ विष्णु मनोहर ने कहा, "हलवा के लिए बनवाई गई विशेष कढ़ाई का वजन 1300 से 1400 किलोग्राम है। यह स्टील से बना है और इसका केंद्रीय भाग लोहे से बना है ताकि जब हलवा बनाया जाए तो वह आग की आंच से जले नहीं। इस कढ़ाई का आकार 10 फीट गुणा 10 फीट है और इसकी क्षमता 12,000 लीटर है।"

उन्होंने कहा, "इस कढ़ाई में 7,000 किलोग्राम राम हलवा बनाया जा सकता है। कढ़ाई को उठाने के लिए क्रेन की जरूरत होती है। 10 से 12 किलोग्राम वजन वाले स्पैटुला से इसे पकाने में आसानी हो।"

विष्णु मनोहर ने आगे बताया कि हलवा बनाने के लिए 900 किलो रवा, 1000 किलो घी, 1000 किलो चीनी, 2000 लीटर दूध, 2500 लीटर पानी, 300 किलो सूखे मेवे और 75 किलो इलायची पाउडर का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "22 जनवरी को बनने वाला हलवा राम लला को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में करीब डेढ़ लाख लोगों में बांटा जाएगा। हमने इस पहल को कार सेवा से पाक सेवा का नाम दिया है। इससे हमारी भावनाएं जुड़ी हैं। आंदोलन के दौरान की अयोध्या और आज की अयोध्या में बहुत अंतर है। आज अयोध्या में बहुत ज्यादा उत्साह हैॉ।"

विष्णु मनोहर ने कहा कि वो शुरू से राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में कारसेवा भी की है। इस आयोजन के जरिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी बनेगा।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम ने हिस्सा लेने के लिए भारत और विदेश से कई वीवीआईपी मेहमानों को आने के लिए अयोध्या आमंत्रित किया गया है।

अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू हो जाएगा।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरनरेंद्र मोदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos