लाइव न्यूज़ :

मूंछ काटने पर शख्स ने पुलिस में की शिकायत, हज्जामों ने कर दी बहिष्कार की घोषणा, धरने की हो रही तैयारी

By भाषा | Updated: July 22, 2019 04:55 IST

किरण ठाकुर (35) ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह कनहन क्षेत्र में एक हज्जाम सुनील लक्ष्णे के पास बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने के लिए गये थे तो उसने बिना पूछे ही उनकी मूंछे साफ कर दीं।

Open in App

नागपुर में हज्जामों के एक संगठन ने एक व्यक्ति की हजामत नहीं करने का फैसला किया है क्योंकि उसने बिना पूछे मूंछ काटे जाने पर एक हज्जाम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस को मंगलवार को किरण ठाकुर (35) ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह कनहन क्षेत्र में एक हज्जाम सुनील लक्ष्णे के पास बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने के लिए गये थे तो उसने बिना पूछे ही उनकी मूंछे साफ कर दीं।

घर पहुंचने के बाद जब ठाकुर को इसका अहसास हुआ तो उन्होंने लक्ष्णे को फोन किया तो लक्ष्णे ने उन्हें कथित तौर पर धमकाया।

इस पर उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 507 (आपराधिक डराना धमकाना) के तहत लक्ष्णे के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

घटना के बाद हज्जामों के संगठन ‘नाभिक एकता मंच’ ने तय किया कि ठाकुर को किसी प्रकार की सेवा मुहैया नहीं कराई जायेगी।

संगठन के अध्यक्ष शरद वाटकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लक्ष्णे के खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं और उसने मूंछों पर उस्तरा फेरने से पहले ग्राहक से इस बारे में पूछा था।

उन्होंने कहा कि जब ठाकुर घर से वापस आया तो वह उसी शाम लक्ष्णे की दुकान पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। उन्होंने कहा कि ग्राहक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को संगठन कनहन क्षेत्र में धरने का आयोजन करेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा