लाइव न्यूज़ :

हैवानियतः पत्नी के हाथ-पैर बांधकर शारीरिक संबंध बनाता था पति, तलाक मंजूर, पारिवारिक कोर्ट ने माना क्रूरता का दोषी

By सौरभ खेकडे | Updated: February 20, 2022 20:18 IST

मई 2017 को वानाडोंगरी निवासी युवती से विवाह हुआ था. पत्नी का आरोप है कि जब शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती, तो पति उसके हाथ-पांव बांध कर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता था.

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी चिल्ला ना सके इसलिए उसके मुंह में भी कपड़ा ठूंस देता था.युवती ने अपने परिजनों और सास को यह बात बताई.दोबारा ऐसा ना होने के सास के आश्वासन पर वह ससुराल में रहने लगी.

नागपुरः  नागपुर पारिवारिक न्यायालय ने अपने पति की बर्बरता की शिकार एक 22 वर्षीय युवती की तलाक की अर्जी स्वीकार की है. वाड़ी निवासी यह 28 वर्षीय पति शराब का आदि है.

उसका मई 2017 को वानाडोंगरी निवासी युवती से विवाह हुआ था. पत्नी का आरोप है कि जब शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती, तो पति उसके हाथ-पांव बांध कर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता था. पत्नी चिल्ला ना सके इसलिए उसके मुंह में भी कपड़ा ठूंस देता था.

पहली बार ऐसा होते ही युवती ने अपने परिजनों और सास को यह बात बताई, लेकिन दोबारा ऐसा ना होने के सास के आश्वासन पर वह ससुराल में रहने लगी. लेकिन इसके बाद भी पति ने ऐसी ही हरकत दोहराई. समय के साथ साथ पति का बर्ताव बुरा होता गया.

वह पत्नी पर उसके मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता, उसके चरित्र पर शक करता था. बात बात पर उसकी पिटाई कर देता था. जिसके बाद उसने तलाक की अर्जी दायर की. मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने यह तलाक मंजूर किया है.

पत्नी को गुलाम ना समझे

मामले में पत्नी के अधिवक्ता श्याम आंभोरे ने बताया कि पीड़िता की उम्र बहुत ही कम है. इतनी कम उम्र में ऐसी बर्बरता किसी को भी तोड़ कर रख सकती है. इस प्रकरण के माध्यम से न्यायालय ने भी यही संदेश दिया है कि पत्नी आपकी गुलाम नहीं होती.

उसके साथ पूरे सम्मान और प्रेम से पेश आने की जरूरत है. हिंदू विवाह अधिनयम की धारा 13(1)(ए) के अनुसार कोर्ट यदि याचिकाकर्ता के खिलाफ उसके जीवनसाथी द्वारा क्रूरता साबित होती है, तो न्यायालय तलाक मंजूर कर सकता है.

टॅग्स :कोर्टनागपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल