लाइव न्यूज़ :

नागपुरः चार जोन में सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण, दिवाली के दौरान नीरी ने एप्प से जुटाया डाटा, हनुमान नगर जोन में सर्वाधिक शोर

By सैयद मोबीन | Updated: November 13, 2021 22:00 IST

हनुमान नगर, नेहरू नगर, सतरंजीपुरा और आसीनगर जोन का समावेश है. इसका खुलासा राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी एवं अनुसंधान संस्थान (नीरी) द्वारा एप्प से जुटाए गए डाटा से हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देनीरी के ध्वनि प्रदूषण विशेषज्ञ इंजीनियर सतीश लोखंडे ने ध्वनि प्रदूषण की निगरानी करने के लिए एक अभियान चलाया था.शहर के 676 स्थानों से डाटा इकट्ठा किया गया.सतीश लोखंडे ने अभियान में शामिल होने के लिए शहरवासियों की सराहना की.

नागपुरः इस साल दिवाली के मौके पर शहर में पिछले दो साल की तुलना में ज्यादा ध्वनि प्रदूषण हुआ. इसमें भी शहर के चार जोन में सर्वाधिक यानी 80 डेसिबल से अधिक ध्वनि प्रदूषण हुआ.

 

इनमें हनुमान नगर, नेहरू नगर, सतरंजीपुरा और आसीनगर जोन का समावेश है. इसका खुलासा राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी एवं अनुसंधान संस्थान (नीरी) द्वारा एप्प से जुटाए गए डाटा से हुआ है. इस दिवाली पर नीरी के ध्वनि प्रदूषण विशेषज्ञ इंजीनियर सतीश लोखंडे ने ध्वनि प्रदूषण की निगरानी करने के लिए एक अभियान चलाया था.

उन्होंने अपने द्वारा डेवलप किए गए एंड्राॅइड एप्प के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र का ध्वनि प्रदूषण का डाटा इकट्ठा करने के लिए सामने आने की अपील नागरिकाें से की थी, जिसे सभी आयुवर्ग के शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला. इसके तहत शहर के 676 स्थानों से डाटा इकट्ठा किया गया.

सतीश लोखंडे ने अभियान में शामिल होने के लिए शहरवासियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इसमें कमला नेहरू महाविद्यालय, सक्करदरा के विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया. नीरी के युवा शोधकर्ता विनीत काला और मोहिंद्र जैन ने इस अभियान में संयुक्त रूप से समन्वय किया.

शहरभर से ध्वनि की जो रीडिंग प्राप्त हुई उसमें 50 प्रतिशत 70 से 89 डेसिबल थी जबकि 29 प्रतिशत रीडिंग 60 से 70 डेसिबल थी और 21 प्रतिशत रीडिंग 60 डेसिबल से कम रही. शहर में 46 सर्वाधिक प्रदूषित स्थान पाए गए, जहां ध्वनि प्रदूषण का स्तर 75 से 80 डेसिबल था जबकि 16 इलाकों में खतरनाक यानी 80 डेसिबल से अधिक ध्वनि प्रदूषण रहा.

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने इस बार दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक फटाखे फोड़ने की अनुमति दी थी. वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल (सीपीबीसी) ने आवासीय क्षेत्रों में रात 10 बजे तक 55 डेसिबल और रात 10 बजे के बाद 45 डेसिबल ध्वनि सीमा की अनुमति दी थी. इसके बावजूद शहर में इस सीमा का लांघते हुए जमकर फटाखे फोड़े गए.

दिवाली के मौके पर ध्वनि का स्तर, साल ध्वनि प्रदूषण (डेसिबल में)

2019 65-80.80

2020 60-80

2021 37.9-89.20

जोनवार ध्वनि प्रदूषण का स्तर

जोन 75+ डेसिबल 80+ डेसिबलहनुमान नगर 13 रघुजीनगर, भगवान नगर, रामेश्वरी, मानेवाड़ा

नेहरू नगर 10 नंदनवन, रमना मारुति, नरसाला, दिघोरी, सेनापति नगरसतरंजीपुरा 6 तांडापेठ, पांचपावली, इतवारी, हंसापुरी

आसीनगर 6 बेझनबाग, वैशाली नगरलक्ष्मीनगर 4 -

लकड़गंज 3 -

टॅग्स :नागपुरवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?