लाइव न्यूज़ :

कुत्ते के भाैंकने से दो महिला परेशान, मालिक, पुलिस और मनपा को नोटिस

By सौरभ खेकडे | Updated: February 28, 2022 19:24 IST

बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में पहुंचा है. जहां शहर के त्रिमूर्ती नगर निवासी दो बुजुर्ग महिलाओं ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे बुुजुर्ग महिलाएं माइग्रेन और इपिलेप्सी जैसी बीमारियों से पीड़ित है. पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते के भाैंकने से बहुत परेशान है.कुत्ता सुबह से लेकर रात तक जोर जोर से भौंकता रहता है.

नागपुरः अपने घर पर कुत्ता पालना कई लोगों का शौक होता है. लेकिन अगर आप उसे नियंत्रण में नहीं रख सकते तो यहीं पशु प्रेम आपको कानूनी पचड़े में भी डाल सकता है.

ऐसा ही एक विवाद बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में पहुंचा है. जहां शहर के त्रिमूर्ती नगर निवासी दो बुजुर्ग महिलाओं ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है. दरअसल ये दोनों बुुजुर्ग महिलाएं माइग्रेन और इपिलेप्सी जैसी बीमारियों से पीड़ित है. वे अपने पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते के भाैंकने से बहुत परेशान है.

यह कुत्ता सुबह से लेकर रात तक जोर जोर से भौंकता रहता है. जिससे वे दोनों बहुत परेशान है. पड़ोसी से बार-बार अनुरोध करने और मनपा से लेकर पुलिस तक में शिकायत करने के बाद भी पड़ोसी ने अपने कुत्ते को नियंत्रित नहीं किया. जिसके बाद उन्होंने अपने वकील सिबघतुल्लाह जाहगिरदार के जरिए हाईकोर्ट की शरण ली है.

उनकी प्रार्थना है कि हाईकोर्ट कुत्ते के मालिक को उसे प्रशिक्षित करने और नियंत्रण में रखने के आदेश दें. या फिर मनपा को आदेश दें कि वे कुत्ते को अपनी कस्टडी में ले लें. मामले में याचिकाकर्ता का पक्ष सुनकर हाईकोर्ट ने प्रतिवादी कुत्ते के मालिक, मनपा आयुक्त, प्रतापनगर पुलिस और पशुपालन विभाग को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह में जवाब मांगा है.

क्या कहती है गाइडलाइन

पशु कल्याण बोर्ड के अनुसार कुत्ते का भौंकना उनकी स्वाभाविक क्रिया है. लेकिन अगर किसी के पालतु कुत्ते के कारण पड़ोसियों को परेशानी होती है, तो कुत्ते  के मालिक को उसे शांत रखने का हर संभव प्रयास करना होगा. जिस तरह वे कुत्ते को अपने परिवार का सदस्य बताते है, उन्हें अपने परिवार के सदस्य को नियंत्रण में रखना ही होगा.

मनपा और मालकिन की यह सफाई है- 

मालकिन- मेरी उम्र हो गई है, मुझे कैंसर है. 

यह कुत्ता सुरक्षा कारणों के लिए पाला है. पहले पड़ोसन को इस कुत्ते से बहुत प्यार था. 

लेकिन उसके पति के निधन के बाद से वह जानबुझ कर हमें परेशान कर रहीं है.

मनपा- कुत्ते के मालिक के पास उसे पालने का लाइसेंस है.

नियमानुसार अगर वे कुत्ते को खुले में छोड़ दें या गंदगी करने दें तो ही मालिक पर मनपा कार्रवाई कर सकती है. मनपा कुत्ता का भौंकना बंद नहीं करवा सकती. 

टॅग्स :नागपुरहाई कोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप