लाइव न्यूज़ :

नागपुरः वाजपेयी, आडवाणी और दीनदयाल के कारण बीजेपी यहां तक पहुंची, गडकरी ने 1980 के सम्मेलन में अटल के दिए भाषण को किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2022 14:36 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस सप्ताह भाजपा के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के तहत 11,000 शिक्षक और आदिवासी क्षेत्रों में कई स्कूल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने मुंबई में भाजपा के 1980 के सम्मेलन में वाजपेयी के दिए गए भाषण को याद किया। गडकरी ने कहा, ‘‘अटलजी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।’’भाषण को सुनने वाले सभी को विश्वास था कि ऐसा दिन आएगा।

नागपुरः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किये गये कार्यों को दिया है।

 

लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने मुंबई में भाजपा के 1980 के सम्मेलन में वाजपेयी के दिए गए भाषण को याद किया। गडकरी ने कहा, ‘‘अटलजी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।’’ गडकरी ने कहा, ‘‘मैं वहां था। उस भाषण को सुनने वाले सभी को विश्वास था कि ऐसा दिन आएगा।

अटलजी, आडवाणीजी, दीनदयाल उपाध्याय और अनेक कार्यकर्ताओं ने ऐसा काम किया कि आज हम (नरेंद्र) मोदी जी के नेतृत्व में देश में और कई राज्यों में सत्ता में हैं।’’ लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के तहत 11,000 शिक्षक और आदिवासी क्षेत्रों में कई स्कूल हैं। गडकरी को इस सप्ताह भाजपा के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है।

उन्होंने सत्ता केंद्रित राजनीति पर बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक दिवंगत दत्तोपन्त ठेंगड़ी का भी जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ठेंगड़ी जी कहा करते थे कि हर नेता अपने अगले चुनाव के बारे में सोचता है।

वह (अगले) पांच साल की सोचता है, क्योंकि (उसे लगता है कि) इस चुनाव के बाद फिर अगला चुनाव कब आएगा।’’ गडकरी ने कहा, ‘‘लेकिन हर सामाजिक-आर्थिक सुधारक जो समाज और देश का निर्माण करना चाहता है, वह एक सदी से दूसरी सदी तक की सोचता है। वह सौ साल की सोचता है। इस काम का कोई ‘शार्ट कट’ नहीं है।’’ 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीLK Advaniनरेंद्र मोदीअमित शाहनागपुरआरएसएसमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर