लाइव न्यूज़ :

नागालैण्ड में अब कोई विपक्ष नहीं, नगा मुद्दों के समाधान के लिए बनी सर्वदलीय सरकार, सरकार में शामिल हुआ विपक्ष

By विशाल कुमार | Updated: February 10, 2022 08:11 IST

पांच महीने पहले राज्य के सत्ताधारी दल और सभी विपक्षी दलों ने साथ आकर भारत की पहली विपक्ष रहित सर्वदलीय सरकार बनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य नगा लोगों को केंद्र, नगा संगठनों और कई अन्य समूहों के बीच आगे ले जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को एनपीएफ विधायक वाईएम योलो कोन्यक ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।पांच महीने पहले विपक्षी दलों ने साथ आकर भारत की पहली विपक्ष रहित सर्वदलीय सरकार बनाने की घोषणा की थी।यह दूसरी बार है जब पूर्वोत्तर राज्य में सर्वदलीय सरकार होगी।

गुवाहाटी: एक दिलचस्प घटनाक्रम में नागालैण्ड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां की विधानसभा में कोई विपक्ष नहीं है। बुधवार को नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) विधायक वाईएम योलो कोन्यक के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करते ही राज्य में सर्वदलीय सरकार बन गई।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उनके कैबिनेट सहयोगियों और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के अध्यक्ष टीआर जेलियांग शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

पांच महीने पहले राज्य के सत्ताधारी दल और सभी विपक्षी दलों ने साथ आकर भारत की पहली विपक्ष रहित सर्वदलीय सरकार बनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य नगा लोगों को केंद्र, नगा संगठनों और कई अन्य समूहों के बीच आगे ले जाना है।

नागालैण्ड में 25 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने पिछले साल जुलाई में नेफ्यू रियो की अगुवाई वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) सरकार में शामिल हो गई थी जिसका उद्देश्य 'एक समाधान, एक समझौता' है।

पिछले साल के पांच सूत्री प्रस्ताव में शामिल राजनीतिक दलों ने कहा था कि वे जल्द से जल्द राजनीतिक समाधान खोजने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नगा शांति वार्ता को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखेंगे।

यह दूसरी बार है जब पूर्वोत्तर राज्य में सर्वदलीय सरकार होगी। ऐसी पहली सरकार 2015 में देखी गई थी जब विपक्षी कांग्रेस के आठ विधायकों का तत्कालीन सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट में विलय हो गया था। दूसरा मौका तब आया जब पिछले साल सभी पार्टियां एक साथ आई थीं। हालांकि, पिछली दो बार के गठबंधन की सरकार में अन्य दलों के सदस्यों को मंत्री नहीं बनाया गया था।

बता दें कि, नगा समूह एनएससीएन (आईएम) 1997 से केंद्र के साथ बातचीत कर रहा है और उसने 3 अगस्त 2015 को फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

टॅग्स :नागालैंडनागा पीपुल्स फ्रंटNeiphiu Rioमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर